*क्रॉसिंग पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत
Автор: Brajesh Porwal
Загружено: 2026-02-09
Просмотров: 351
Описание:
क्रॉसिंग पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत
भरथना: कस्बे की रेलवे क्रॉसिंग संख्या 20 बी पर सोमवार की दोपहर एक वृद्ध महिला रेलवे फाटक पार करने के दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला के शव ट्रेन के अगले हिस्से में फंस गया। ट्रेन करीब 500 मीटर आगे जा कर रुक गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।
घटना दोपहर करीब सवा बारह बजे की है जब एक करीब साठ वर्षीय वृद्ध महिला रेलवे क्रॉसिंग पार कर रही थी तभी डाउन लाइन पर इटावा की ओर से आ रही 12488 सीमांचल एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। महिला का शव ट्रेन के इंजन में फंस गया। ट्रेन करीब आधा किलोमीटर दूर जाकर रुकी। जिसके बाद ट्रेन को पोल संख्या 1135/15 के समीप रोककर महिला के शव को इंजन से निकालर करीब पच्चीस मिनट बाद दोपहर 12 बजकर 46 मिनट पर ट्रेन अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सकी।
इस दौरान पीछे से आ रही एक अन्य पैसेंजर ट्रेन को भरथना स्टेशन पर रोकना पड़ा। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। देर शाम तक मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस महिला की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।
फोटो - मौके पर मौजूद पुलिस तथा ट्रैक पर रुकी ट्रेन
#breakingnews #viralnews #india #taazasamachar #bharthananews #etawahlatestnews #uttarpradesh #latestnews #hindinews #
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: