कोरोना काल से बंद ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, भरथना से भेजा गया प्रस्ताव
Автор: Brajesh Porwal
Загружено: 2026-02-15
Просмотров: 189
Описание:
कोरोना काल से बंद ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, भरथना से भेजा गया प्रस्ताव
भरथना। कोरोना काल के दौरान बंद की गई ट्रेनों के ठहराव को पुनः बहाल कराने की मांग को लेकर स्थानीय प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। उक्त ज्ञापन भरथना स्टेशन अधीक्षक नवीन पोरवाल को दिया गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि कोरोना काल के बाद से कई ट्रेनों का ठहराव भरथना रेलवे स्टेशन पर बंद है, जिससे क्षेत्रीय यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कई बार पूर्व में भी सैकड़ों ज्ञापनों के माध्यम से ट्रेनों के पुनः ठहराव की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
प्रतिनिधियों ने बताया कि भरथना विधानसभा क्षेत्र की करीब पांच लाख आबादी रेल सुविधाओं पर निर्भर है। ट्रेनों के ठहराव न होने से विद्यार्थियों, व्यापारियों, मरीजों और दैनिक यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ज्ञापन में रेल मंत्री से जनहित को देखते हुए कम से कम दो ट्रेनों का ठहराव भरथना स्टेशन पर प्रयोगात्मक आधार पर शुरू करने का अनुरोध किया गया है। साथ ही सुझाव दिया गया है कि यदि इन ट्रेनों से पर्याप्त राजस्व प्राप्त हो तो ठहराव नियमित कर दिया जाए, अन्यथा बाद में निरस्त किया जा सकता है।
ज्ञापन देने वालों में देवाशीष चौहान, वृजेश पोरवाल, दविंदर सिंह, सुरेंद्र कुमार, निशांत पोरवाल, संदीप शर्मा, शिवांग त्रिपाठी, शशांक त्रिपाठी, अमित आर्या, डॉ. संकल्प दुबे, रीतेश सिंह, भावेश, प्रतीक दुबे, सुनील माधवानी, अनमोल, दीपक मिश्रा, अभिषेक, प्रतीक कुशवाह, मन्नू गुप्ता, चंदन शर्मा, विशाल पोरवाल, रिशभ गुप्ता और गौरव सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।#breakingnews #viralnews #taazasamachar #india #bharthananews #etawahlatestnews #uttarpradesh #latestnews #etawahpolice #रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: