अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के द्बारा होलीप्वाइंट एकेडमी में साइबर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
Автор: Brajesh Porwal
Загружено: 2026-02-12
Просмотров: 53
Описание:
होली प्वाइंट एकेडमी में साइबर जागरूकता कार्यक्रम
भरथना। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के द्वारा गुरुवार को होली प्वाइंट एकेडमी के ऑडिटोरियम हॉल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें करीब 300 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर साइबर सुरक्षा से जुड़ी, महत्वपूर्ण जानकारियां ली इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आयकर अधिकारी अजय दुबे रहे
विशिष्ट अतिथि के रूप में आयकर निरीक्षक आशीष चौधरी, थाना प्रभारी भरथना विक्रम सिंह, साइबर थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा, निरीक्षक संजय सिंह, साइबर एक्सपर्ट संदीप सिंह और अभय देओल मौजूद रहे।
अजय दुबे ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर जागरूकता बेहद जरूरी है। तकनीक का सुरक्षित उपयोग ही सबसे बड़ा बचाव है। आशीष चौधरी ने ऑनलाइन लेन-देन, डिजिटल भुगतान, फर्जी कॉल, ईमेल और लिंक से होने वाली ठगी के तरीकों को उदाहरण सहित समझाया।
विक्रम सिंह ने संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। राकेश कुमार शर्मा ने ओटीपी शेयरिंग, सोशल मीडिया हैकिंग, फर्जी वेबसाइट और डिजिटल अरेस्ट जैसे नए फ्रॉड तरीकों की जानकारी देते हुए साइबर हेल्पलाइन व शिकायत प्रक्रिया बताई।
डायरेक्टर डॉ. प्रदीप चंद्र पाण्डेय और प्रधानाचार्य मनोज मिश्रा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनने की दिशा देते हैं। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अमित श्रीवास्तव, संदीप अग्रवाल, हिमांशु गुप्ता, अनिल श्रीवास्तव, अरुण मोटवानी, गौरव वर्मा, आनंद तिवारी, शानू वर्मा और रीना शर्मा का सहयोग रहा।
डायरेक्टर डॉ. प्रदीप चंद्र पाण्डेय और प्रधानाचार्य मनोज मिश्रा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनने की दिशा देते हैं। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में एडवोकेट निशांत पोरवाल अमित श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी बृजेश पोरवाल, दरविन्दर सिंह सरदार, संदीप अग्रवाल,ई.हिमांशु गुप्ता, अनिल श्रीवास्तव, देवाशीष सिंह कुशवाहा, देवेंद्र पोरवाल, अभिषेक दीक्षित, अमन सोनी, अरुण मोटवानी, गौरव वर्मा, आनंद तिवारी, शानू वर्मा और रीना शर्मा का सहयोग रहा।
मंच का सफल संचालन ई.हिमांशु गुप्ता द्वारा किया गया#viralnews #india #breakingnews #taazasamachar #bharthananews #etawahlatestnews #uttarpradesh #latestnews #hindinews #news #holipoyantscul
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: