Mathura ke pede मथुरा के स्वादिष्ट मजेदार खोया के कुछ ही समय में बनने वाले पेड़े
Автор: Bari Didi ki rasoi
Загружено: 2025-09-01
Просмотров: 70
Описание:
मथुरा के स्वादिष्ट मजेदार पेड़े
सामग्री -
एक कटोरी खोया
एक कटोरी बूरा
एक टेबल स्पून इलायची पाउडर
बनाने की विधि-
मैंने तो खोया घर में ही दो किलो दूध से बनाया है । खोया या मावा एक ही चीज है। खोया को पैन गरम करके उसमें डाल दीजिए और खोया को लगातार चलाते हुए मीडियम आंच पर डार्क ब्राउन होने तक भून लीजिए ।खोया के हल्के ब्राउन होने पर इसमें 2 चम्मच घी डाल दीजिए और ऎसे ही खोया को डार्क ब्राउन होने तक भून लीजिए । घर में यदि दूध का बनायेंगे तो खोया सूखा नहीं लगेगा , यदि बाजार का खोया है और सूखा लगे तो इसमें 2 टेबल स्पून दूध डालकर खोया को लगातार चलाते हुए दूध के सूखने तक भून लीजिए।खोया के भुन जाने पर गैस बंद कर दीजिए लेकिन खोया को चलाते रहिए क्योंकि कढ़ाही गरम है और जलने की संभावना रहती है।खोया के हल्के गरम रह जाने पर इसमें इलायची पाउडर और बूरा डाल दीजिए। मिश्रण को अच्छे से मिला दीजिए।अब पेड़े बनाने के लिये मिश्रण तैयार है।मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण हाथ में लेकर गोल करके, हाथ से दबाकर पेड़े का आकार दीजिये, पेड़े को प्लेट में रखते जाईये , यदि आप बूरा में लपेटकर रखना चाहें तो कटोरी में बूरा रखकर बूरे में लपेटकर प्लेट में रखते जाइए। एक एक करके सारे पेड़े इसी तरह तैयार करके प्लेट में लगाते जाइये। आपके पेड़े बनकर तैयार हैं।
#food #barididikirasoi #recipe #cooking #bari #recipeoftheday #breakfast #cookingtime #cookingathome
#sweet #homemade #sweets
#recipes #khoya #khoyamodak
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: