@Kaya 🪷🌹🍁💐🌸💙✍️⚘️🌷🙏🏻
Автор: Pratibha Pandey "Prati"
Загружено: 2026-02-10
Просмотров: 33
Описание:
🙏🏻🪷🪷राधे-राधे🪷🪷🙏🏻
#सजल
#शीर्षक:-तेरी कंचन-काया छू कर।
तुमसे मिल कर जान गया हूँ,
खुद को भी पहचान गया हूँ।१।
ज्यों हरीश की आभा बिखरे,
प्रिय स्नेहिल प्रतिमान नया हूँ।२।
मनहर सुन्दर इन्द्रधनुष तुम,
मैं भी नील वितान नया हूँ।३।
तुम साँसों की सरगम पावन,
अधर-अधर मुस्कान नया हूँ।४।
तेरी कंचन-काया छू कर,
मन कहता बेईमान नया हूँ।५।
आशाओं की सरल बालिके,
करता यौवन गान नया हूँ।६।
मातृभूमि का प्रहरी बनकर,
आन-बान-सम्मान नया हूँ।७।
तू साँसों का सम्बल बन जा,
प्रियवर तव वरदान नया हूँ।८।
तेरी सुधियों के संग रहता,
अपना तुमको मान गया हूँ।९।
हरिश्चंद्र त्रिपाठी 'हरीश'
रायबरेली/वजीरगंज --गोण्डा (उ प्र)
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🌹
#शीर्षक
#youtube
#yt
#love
#parmanandji
#youtuber
#writer
#kumarvishwas
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: