@Basant🪷🌹🍁⚘️💐💙🌸🙏🏻🌷🚩
Автор: Pratibha Pandey "Prati"
Загружено: 2026-02-16
Просмотров: 10
Описание:
व्यक्तित्व सादा मगर षडयंत्र गढ़े होते हैं,
बहुत मीठे दिखने वाले फल अंदर से सड़े होते हैं..
ख़ुशी वो नहीं जो मिल जाए, ख़ुशी वो है जो बाँटने से बढ़ जाए।
🙏🏻🪷🪷राधे-राधे🪷🪷🙏🏻
✍️'प्रतिभा की डायरी से'✍️
#सरसी छंद
#शीर्षक:-बहक रहे हैं कन्त।
फूल खिले नव वन-उपवन में,आया देख बसंत।
चहक रहे खग-कुल उपवन में,बहक रहे हैं कन्त।टेक।
पात पुराने सभी गिर गए,पक्षी सब बेचैन।
जायें कहाँ लगते सोचने,ठौर नहीं अब रैन।।
नीर लालसा की होती है, सूख गए सब ताल।
दर -दर भटक रहे वनवासी, हो करके बेहाल।
मनहर फागुन आया चलकर,लेकर सखी बसन्त।
चहक रहे खग-कुल उपवन में,बहक रहे हैं कन्त।11।
कूक रही कोयल अमराई, कलिका कर ऋंगार।
भ्रमर अधर कलियों का चूमे,मधुरिम रस की धार।।
धरा वधू सी लगे मनोरम, मोह रहा हर पात।
देख-देख सखियों की होली, पुलकित प्रतिभा-गात।।
नयन-नक्श देखें गोरी का,साधू,सन्त,महन्त।
चहक रहे खग-कुल उपवन में,बहक रहे हैं कन्त।12।
प्रतिभा पाण्डेय "प्रति"
चेन्नई
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
#शीर्षक
#youtube
#motivational
#yt
#parmanandji
#song
#basant
#youtuber
#love
#kumarvishwas
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: