मुनाफे की ऐसी हवस, अपने ही देश को बना दिया नशेड़ी [US Opioid Crisis: Part 1] | DW Documentary हिन्दी
Автор: DW Documentary हिन्दी
Загружено: 2026-02-06
Просмотров: 68405
Описание:
अमेरिका आज गंभीर ड्रग संकट में है. सस्ते ओपिओइड्स, हज़ारों लोगों की मौत. राष्ट्रपति ट्रंप इसका दोष लैटिन अमेरिकी ड्रग कार्टेल्स पर मढ़ते हैं, लेकिन इस संकट की शुरुआत 30 साल पहले अमेरिका में ही हुई थी... और वह भी क़ानूनी तौर पर.
परड्यू फार्मा के मालिक सैकलर परिवार ने ऑक्सीकॉन्टिन नाम की दर्द-निवारक दवा बाज़ार में उतारी. इस दवाई में बेहद शक्तिशाली ओपिओइड ऑक्सीकॉडोन था. इस दवा ने अमेरिका के इतिहास की सबसे बड़ी स्वास्थ्य आपदाओं में से एक को जन्म दिया. कंपनी ने सैकड़ों सेल्स प्रतिनिधि भेजे. उन्होंने ग़रीब और पिछड़े इलाकों के डॉक्टरों पर दबाव डाला कि वे यह दवाई ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को प्रिस्क्राइब करें.
इस फिल्म के मुख्य किरदारों में से एक डॉ. लू ऑर्टेंन्ज़ियो हैं. वह ख़ुद इसी सिस्टम का हिस्सा थे. वह ऑक्सीकॉन्टिन को अपने शहर क्लार्क्सबर्ग लेकर आए और बाद में खुद भी उसी के आदी बन गए. पूर्व सेल्स प्रतिनिधि, जो अब व्हिसलब्लोअर हैं, बताते हैं कि उन्होंने डॉक्टरों से कैसे झूठ बोला और कहा गया कि ऑक्सी की लत नहीं लगती है.
एक व्यवस्थित मशीनरी ने लाखों अमेरिकियों को नशे का आदी बना दिया और पूरे देश को धोखे में रखा गया. मॉउरा हीली जैसी अभियोजक बताती हैं कि उन्होंने परड्यू कंपनी को रोकने और सैकलर परिवार को कटघरे में लाने के लिए कैसे लड़ाई लड़ी. जांच में ताक़त और प्रभाव का एक गुप्त नेटवर्क सामने आया. पर्ड्यू को गुप्त रूप से मैकिन्ज़ी जैसी शक्तिशाली कंसल्टिंग कंपनी और बड़ी विज्ञापन एजेंसी पब्लिसिस का समर्थन मिल रहा था.
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू, अंदरूनी गवाहों और पहले कभी न दिखाई गई आर्काइव फुटेज के ज़रिये दो भाग की यह डॉक्यूमेंट्री सच्चाई उजागर करती है. कैसे सैकलर परिवार ने रेगुलेटर्स को प्रभावित किया, ऑक्सी को आक्रामक तरीक़े से बढ़ावा दिया और पुख़्ता सुबूतों के बावजूद कैसे वे क़ानून से बचते रहे. यह डॉक्यूमेंट्री उस ओपिओइड संकट की कहानी है, जो आज भी अमेरिका के कई हिस्सों को तबाह कर रहा है.
#dwdocumentaryहिन्दी #dwहिन्दी #dwdocs
----------------------------------------------------------------------------------------
अगर आपको वीडियो पसंद आया और आगे भी ऐसी दिलचस्प वीडियो देखना चाहते हैं तो हमें सब्सक्राइब करना मत भूलिए.
विज्ञान, तकनीक, सेहत और पर्यावरण से जुड़े वीडियो देखने के लिए हमारे चैनल DW हिन्दी को फॉलो करे: @dwhindi
और डॉयचे वेले की सोशल मीडिया नेटिकेट नीतियों को यहां पढ़ें: https://p.dw.com/p/MF1G
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: