जानलेवा सफर तय करने वाले बेखौफ चरवाहे [Crossing a glacier with 1,400 sheep] | DW Documentary हिन्दी
Автор: DW Documentary हिन्दी
Загружено: 2025-11-01
Просмотров: 531855
Описание:
बीते 6,000 सालों से चरवाहे अपने जानवरों के साथ आल्प्स पार करते आ रहे हैं. आल्प्स चढ़ने का मतलब 3,000 मीटर की चढ़ाई है, जिसमें बीच में नदियां भी पड़ती हैं और ग्लेशियर भी. भेड़ों के साथ इस मौसमी प्रवास को ‘ट्रांसहूमान्स’ कहते हैं. अब इसे दुनिया की सांस्कृतिक धरोहर का दर्जा हासिल है.
मार्कुस और उनके साथी हर वसंत में 1,400 भेड़ों के साथ साउथ टिरोल से ऑस्ट्रिया जाते हैं और पतझड़ में वापस आ जाते हैं. अपने पुरखों की तरह ही मार्कुस भी पूरी गर्मी पहाड़ी चरागाह में जानवरों की देखभाल करते हैं. यह काम है तो बहुत मुश्किल, पर उनके लिए ड्रीम जॉब जैसा भी है.
मार्कुस यह भी ध्यान रखते हैं कि इस साल भी आल्प्स पार करने का काम आसानी से हो जाए. इस रास्ते में चट्टानें गिरती हैं और बर्फ़ जमी होती है. ऐसे में यह इंसानों और जानवरों, दोनों के लिए ख़तरनाक है. यहां अक्सर हादसे होते रहते हैं. मार्कुस बताते हैं, “ज़रा सा पैर फिसलना भी जानलेवा हो सकता है. फिर भी यह मेरे लिए बहुत ख़ास है और इसका हिस्सा बनना सम्मान की बात है“.
मार्कुस सारी गर्मियां पहाड़ों पर अकेले ही बिताते हैं. वह महीनों तक स्वस्थ और बीमार भेड़ों की देखभाल करते हैं. थोड़ा नीचे श्नालस्टाल वैली में उनके भाई योहान अपने परिवार के खेत और गर्मियों में वहां रहने वाले जानवरों की देखभाल करते हैं.
फिर भी साउथ टिरोल में भेड़ पालने वाले लोग उम्मीद कर रहे हैं कि यह सीज़न पिछले सीज़न से बेहतर होगा. बेहतर सीज़न से उनका आशय है कि ज़्यादा भेड़ों की मौत नहीं होगी और हादसे कम होंगे. यह बात उनके दिल के बहुत क़रीब है कि अगली पीढ़ी को भी हज़ारों साल से चली आ रही यह परंपरा निभाने का मौक़ा मिले.
#dwdocumentaryहिन्दी #dwहिन्दी #dwdocs #alps #adventure #animals #shepherd
----------------------------------------------------------------------------------------
अगर आपको वीडियो पसंद आया और आगे भी ऐसी दिलचस्प वीडियो देखना चाहते हैं तो हमें सब्सक्राइब करना मत भूलिए.
विज्ञान, तकनीक, सेहत और पर्यावरण से जुड़े वीडियो देखने के लिए हमारे चैनल DW हिन्दी को फॉलो करे: @dwhindi
और डॉयचे वेले की सोशल मीडिया नेटिकेट नीतियों को यहां पढ़ें: https://p.dw.com/p/MF1G
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: