UPSC का वो पागलपन सवार हो चुका था | Sujeet Bajpai UPSC Inspirational Story | Josh Talks UPSC
Автор: जोश Talks UPSC- हिंदी
Загружено: 2023-08-25
Просмотров: 4938
Описание:
Josh Family, if you are looking for a UPSC Foundation Course and want Scholarship of upto 60% you can fill out this form: https://upsc.joshtalks.org/q6fAffIM
जोश UPSC Podcast पर हमसे लगातार UPSC के वो Toppers मुख़ातिब हुए जिन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की कठिन परीक्षा को अपने जोश, रणनीति और सही फ़ैसले से सफ़लतापूर्वक क्लियर किया। इन Toppers ने हमारे साथ ना सिर्फ़ UPSC के सफ़र में आए संघर्षो को साझा किया बल्कि UPSC की परीक्षा को सफ़लतापूर्वक क्लियर करने की क्या रणनीति होनी चाहिए को भी हमारे साथ साझा किया।
यूँ तो हर UPSC aspirants की अपनी एक कहानी होती है, जिसमे वो संघर्षों से झूझते नज़र आते है। लेकीन कुछ कहानियां ऐसी होती है जिनको सुनकर हर किसी के मन में जोश भर जाता है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहने वाले सुजीत बाजपेयी जी ने UPPCS 2018 की परीक्षा में एक लम्बे संघर्ष के बाद सफ़लता हासिल की। सुजीत जी के पिता पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद पर थे। सुजीत जी बताते है कि उनकी पढ़ाई में कभी भी रूची नहीं रही इसी कारण दसवीं कक्षा में Third division से पास हुए और 12 वीं कक्षा में fail हो गए। सुजीत जी के कारण उनके पिता को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, वो जहाँ भी सुजीत जी के एडमिशन के लिए जाते वहां उन्हें कहा जाता कि "आपके बच्चे को अगर हम लोग एडमिशन देंगे तो इससे स्कूल की इमेज पर बुरा असर पड़ेगा "
किसी तरह से एक स्कूल से उन्होंने 12 वीं पास की, इसी तरह बगैर पढ़ाई में रुची लिए सुजीत जी ने graduation पूरी की। सुजीत बताते है की उनके दोस्त MBA कर रहे थे इसलिए बगैर सोचे समझे MBA कर लिया। उनके जीवन का कोई लक्ष्य था ही नहीं।
लेकिन इसी बीच उनके साथ एक ऐसी घटना घटी जिसके कारण उनको ये अनुभव हुआ के उन्हें अपने जीवन में कुछ ऐसा करना है कि जिससे उनके पिता को उन पर गर्व हो। 2012 में उन्होंने UPSC की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी लेकिन कोई सफ़लता हासिल नहीं हो पायी। वर्ष 2015 तक सुजीत जी ने UPSC और इसके बाद UPPCS की परीक्षा दी लेकिन यहाँ भी सफलता नहीं मिली। लेकिन अपने 4 attempt UPPCS 2018 की परीक्षा में सुजीत जी को सफलता हासिल हुई।
तमाम तरह के संघर्षों, लोगों की अवहेलना, को सुजीत जी ने डटकर सामना किया। उन्होंने तय कर लिया था चाहे कुछ भी हो जाए वो अपने आपको साबित करके दिखएंगे, और उन्होंने ये करके दिखया। आज लोग उनकी असफ़लता पर उनका मज़ाक उड़ाते थे वही लोग उनकी तारीफे करते है।
In this video, join us as Sujeet Bajpai, an extraordinary individual, shares his awe-inspiring story of resilience and determination. Born into a poverty-stricken family, Sujeet Bajpai faced countless hardships from a young age.
Through this motivating and insightful conversation, Sujeet Bajpai
shares valuable tips and strategies for UPSC preparation, providing invaluable guidance for aspiring candidates. His extraordinary success story serves as a beacon of hope for those pursuing their dreams, especially in the challenging world of civil services.
Join us as we delve into Sujeet Bajpai's triumphant journey, filled with personal anecdotes, lessons learned, and the relentless pursuit of his dreams. Watch this captivating video now and be inspired by IAS Govind Jaiswal's exceptional story of triumph against all odds.
#SujeetBajpai #UPPCSMotivation #upscmotivation #JoshTalks #UPSC #iasmotivation
“ज़िंदगी में कुछ बड़ा करना है, तो जोश का होना बहुत ज़रूरी है.”
ये न केवल हमारी सोच है, बल्कि हमारा विश्वास है. इसी विश्वास के तहत हम हर उस हिस्से से जुड़ने में कामयाब रहे हैं, जहाँ हमारी कहानियां हमारे बीच से उठी और अपने आप में एक मिसाल बन गई.
मिसाल की ऐसी ही बहुत सारी कहानियां हमारे गाँव में भी बसती है.
‘जोश माटी’ के ज़रिये हमारी कोशिश है कि हम गांधी जी के उस हिन्दुस्तान को दुनिया के सामने रखे, जहाँ उन्होंने कहा था कि ‘अगर आप असली भारत को देखना चाहते हैं तो गांव में जाएँ. क्योंकि असली भारत गांव में बसता है.’
जोश माटी के मंच पर हम उसी ग्रामीण भारत की कहानियों को हम तक लाने का प्रयास करेंगे, जो हमारे गाँव में रह कर दूसरे गाँव के लिए मिसाल होंगी.
और हां! अगर हमारे पास ऐसे लोगों की कहानियां हैं जिन्होंने अपनी मेहनत और हिम्मत के दम पर अच्छा मुकाम हासिल किया है. जिससे आज वो हमारे गाँव के लिए एक Role Model बन गए हैं.
तो, अभी उनके बारे में लिखकर हमें बतायें [email protected]
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: