Jai Jalaram Rasawala Khaman Chowk Bajar Surat | जय जलाराम रसावाला खमण, चौक बाजार, सूरत | Street Food
Автор: Surat101
Загружено: 2022-02-08
Просмотров: 17956
Описание:
Jai Jalaram Rasawala Khaman Chowk Bajar Surat | जय जलाराम रसावाला खमण, चौक बाजार, सूरत | Street Food
Jay Shankar Lassi Chowk Bajar Surat | ये लस्सी पीने के बाद आपको घर पार्सल करके ले जाना पड़ेगा🤣🤣🤣🤣🤣
Video Link - • Jay Shankar Lassi Chowk Bajar Surat | ये ल...
--------------------------------------------------------------------------------------
40-50 साल पहले एक छोटे से ठेले पर शुरू किया गया बिजनेस आज अपने आप मैं एक ब्रांड बन गया है। यह है चौक बाजार का फेमस जय जलाराम रस्सा वाला खमण। ग्रेवी वाला खमण तो हमने ऑलरेडी टेस्ट किया है लेकिन आज के वीडियो में हम जानेंगे इसके पीछे की कहानी। तो चलिए शुरू करते हैं मैं हूं विजय और आप देख रहे हैं सूरत101
वैसे तो रस्सा वाला खमण सूरत सिटी में टोटल तीन जगह मिलता है जिसमें यह वाली शॉप सबसे पुरानी है। इनकी अडाजन ब्रांच का वीडियो आप जरूर देखें। ऊपर आई कार्ड में लिंक है।
पींढियों से चली आ रही रसा वाला खमण बनाने की परंपरा को अब नई जनरेशन आगे बढ़ा रही है। सबसे मजेदार बात यह है कि यहां सभी तरह का गुजराती फरसाण मिलता है फिर चाहे वह खमण हो या ईदडा पातूड़ी भजिया समोसा या फिर कचोरी। मिलता सब कुछ है लेकिन ग्रेवी में। कहने का मतलब ग्रेवी में समोसा कचोरी या खमण सर्व करना एक बहुत ही यूनीक आइडिया है। और इस यूनीक आइडिया के लिए हमें भरत भाई की माताजी को धन्यवाद देना पड़ेगा। अगर आप रसा वाला खमण खा रहे हैं तो इसका क्रेडिट भरत भाई की माता जी को ही जाता है
दूसरी सबसे अच्छी बात है इसकी कीमत। जहां महंगाई आसमान छू रही है वहां पर रसा वाला खमण की एक प्लेट सिर्फ ₹20 में मिलती है। अब सोचिए ₹20 की क्या कीमत है आज की इस कमरतोड़ महंगाई में रसा वाला खमण बनाने के लिए जिन चीजों का इस्तेमाल होता है उन सभी चीजों के दाम हर साल बढ़ते हैं लेकिन इन लोगों ने आज भी एक प्लेट की कीमत ₹20 ही रखी है। इनका मानना है कि रसा वाला खमण गरीब से गरीब इंसान खा सके यही सोच कर इन्होंने कीमत नहीं बढ़ाई। अगर यह कीमत बढ़ाएंगे तो रसा वाला खमण आम आदमी की पहुंच से दूर चला जाएगा और वे इसे खा नहीं सकेंगे। इन लोगों की इसी सोच को सलाम है।
जैसा मैंने पहले बताया रसा वाला खमण सूरत में टोटल तीन जगह मिलता है आश्चर्य की बात यह है कि gravy का टेस्ट आपको तीनों जगह एक सा ही मिलेगा. हाला के तीनों जगह ग्रेवी बनाने वाले लोग अलग-अलग है फिर भी स्वाद में कोई फर्क नहीं
इनकी बिजनेस करने की स्ट्रैटेजी भी बहुत बढ़िया है पहले तो पसीने छूट जाए ऐसा तीखा रसा वाला खमण खिलाओ और फिर मीठी-मीठी ठंडी लस्सी पिलाओ तीखा खाने के बाद मीठा ढूंढने जाने की जरूरत भी नहीं दोनों अगल-बगल में ही मिल जाएंगे लस्सी वाली वीडियो की लिंक डिस्क्रिप्शन में है देखना जरूर
Rasawala khaman tasty bhi aur spicy bhi lekin ye digestion mein thoda heavy bhi hain. Agar aap pehli baar ise taste kar rahe hain to to thoda aaram se. Tasty hone ke karan ye boht hi zyada acha lagega lekin fir dusra kuch khane ki pet mein jagah nahi bachegi. Dekhiye raswala khaman khane ke liye do cheezein boht zaruri hain. Ek to bada hazma aur dusra rumal. Rumal isliye kyunki fir apko apni naak bhi to pochni hain bar bar. Agar rumal bhul gaye to fir badi pareshani ho sakti hain. Ab waqt ho gaya hain apse bida lene ka. apse fir mulakat hogi ek nayi jagah, ek nayi food item ke saath. video acha lage to share or subscribe zarur karna. milte hain agli video mein.
rasawala khaman surat, rasawala khaman recipe, rasawala khaman surat recipe, rasawala khaman no raso recipe, rasawala khaman recipe in hindi, rasawala khaman banavani recipe, rasawala khaman street food, rasawala khaman banane rit, rasawala khaman kaise banaen, rasawala khaman dhokla recipe, rasawala khaman banane ki recipe, rasawala khaman banane ka tarika, rasawala khaman no raso, street food, indian street food, khaman dhokla, rasawala khaman, surti khaman, surti food, gujarati food, nylon khaman, surat khaman, surat khaman recipe, gujarati street food, gujarati street food recipe, dhokla street food, street dhokla recipe, live dhokla street food, sev khamani recipe, street food india, surat, live dhokla street food recipes, surat na rasawala khaman recipe, jalaram rasawala khaman surat gujarat, jay jalaram rasawala khaman surat gujarat
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: