NH-52 पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, 30-30 मीटर तक चला बुलडोजर, 10 मीटर सुरक्षा के लिए छोड़ा गया
Автор: JHAROKHA RAJASTHAN NEWS
Загружено: 2026-03-16
Просмотров: 26857
Описание:
रिंगस नगर पालिका क्षेत्र में NH-52 पर आज प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। पीडब्ल्यूडी और प्रशासन की टीम ने बुलडोजर और जेसीबी की मदद से सड़क के दोनों तरफ 30-30 मीटर तक अतिक्रमण हटाया, जबकि 10 मीटर क्षेत्र सुरक्षा के लिए छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।
इस कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें पर्याप्त समय नहीं दिया गया और मुआवजा भी पहले नहीं दिया गया।
वहीं अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई हाई कोर्ट के आदेश के पालन में की जा रही है। अधिकारियों ने प्रभावित लोगों से कहा कि यदि मुआवजे को लेकर कोई समस्या है तो वे SDM कार्यालय में संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं कि उन्हें मुआवजा मिला है या नहीं।
प्रशासन के अनुसार NH-52 के दोनों ओर कुल 60 मीटर क्षेत्र में कार्रवाई की जा रही है, जिसमें 30 मीटर दाईं ओर और 30 मीटर बाईं ओर अतिक्रमण हटाया जा रहा है।#NH52 #Rings #EncroachmentAction #BulldozerAction #RajasthanNews #BreakingNews #RoadEncroachment #AdministrationAction #chomu #chomunews #govindgarh
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: