गरुड़ का पराक्रम । राम और लक्ष्मण का नागपाश से मुक्ति | Ramayan Katha
Автор: Bharat Ki Amar Kahaniyan
Загружено: 2026-02-09
Просмотров: 73664
Описание:
राम व लक्ष्मण को मूर्च्छित कर और उन्हें नागपाश में बाँध कर इन्द्रजीत लंका के दुर्ग में वापस लौटता है। रावण को अपने महल में इन्द्रजीत की जयकार सुनाई पड़ती है। वह गर्वीले अन्दाज में अपने पुत्र का अभिनन्दन करता है। उधर राम की छावनी में विभीषण शोकग्रस्त स्वर में कहते हैं कि नागपाश से मुक्ति शरीर से प्राण निकलने के बाद ही होती है। जामवन्त बताते हैं कि भगवान ब्रह्मा ने नागपाश को यज्ञ से प्रकट किया था। भगवान शिव ने दुष्टों का संहार करने के लिये उनसे यह अस्त्र लिया था। बाद में मेघनाद ने शिव को प्रसन्न करके नागपाश उनसे ले लिया। अशोक वाटिका में सीता राम व लक्ष्मण के नागपाश में बंधने के समाचार से विचलित हैं। त्रिजटा के परामर्श पर वह माँ जगदम्बा से प्रार्थना करती हैं। उधर हनुमान गरुड़ देव के समक्ष पहुँचते हैं और उनसे नागपाश में बंधे राम लक्ष्मण के बन्धन काटने की प्रार्थना करते हैं। नारद मुनि के समझाने पर गरुड़ धरती पर आते हैं। वह अपनी चोंच से राम व लक्ष्मण के शरीरों से लिपटे नागपाश को काट देते हैं। दोनों भाईयों की मूर्च्छा भंग होती है। गरुड़ प्रभु राम की प्रदशिक्षा कर निज धाम वापस लौट जाते हैं। यह मध्य रात्रिकाल है। हनुमान राम से अनुमति माँगते हैं कि वानर सेना को जयघोष करने दिया जाये, इससे लंका में चिन्तित बैठी सीता माता तक संकेत पहुँच जायेगा कि संकट टल चुका है। वानर शंखध्वनि के साथ जय सियाराम का उद्घोष करते हैं। त्रिजटा सीता को समझाती हैं कि उनके नाम के साथ राम का नाम जोड़कर जयनाद करके वानर सेना उन तक विपत्ति टलने का सन्देश भेज रही है। उधर रावण के महल तक भी यह गूँज पहुँचती है। रावण बेचैन हो उठता है। मेघनाद भी रावण के पास महल के झरोखे में पहुँचता है। वह भी सशंकित है। तभी गुप्तचर शूक उन्हें सूचना देता है कि गरुड़ राम व लक्ष्मण को बन्धनमुक्त कर चुके हैं। रावण मेघनाद से कहता है कि अगले दिन के युद्ध में उसे राम लक्ष्मण को मारकर अयोध्यापति बनना है। एपीसोड के अन्त में निर्देशक रामानन्द सागर कहते हैं कि कुछ भक्तो ने राम व लक्ष्मण के नागपाश में बंधने के प्रसंग को गलत बताया है लेकिन वाल्मीकि रामायण व गोस्वामी तुलसीदास कृत राम चरित मानस में नागपाश की घटना का वर्णन विस्तारपूर्वक किया गया है।
भारत की अमर कहानियाँ में आपको मिलती हैं ऐसी कथाएँ जो न केवल अनोखी हैं, बल्कि हमारी संस्कृति की अमूल्य धरोहर भी हैं। ये कहानियाँ शाश्वत हैं क्योंकि ये हमारे मन-मस्तिष्क पर गहरा प्रभाव छोड़ती हैं।
#ramayanstories #hindumytho #bhaktibhavna #naitikkahani #devikatha #dharmaauradharma #mythostory #epiclegends #ramkatha #krishnabhakti #lokkatha #bharatkikahaniyan #bhaktistories #hindistoryshorts
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: