Mahadev Ki Shade Hai || Shivratri Special 2026|| Shiv Bhajan | Bhajnanandi Music TV | B17
Автор: Bhajananandi Music TV
Загружено: 2026-02-10
Просмотров: 56
Описание:
Mahadev Ki Shade Hai ,महादेव की शादी है तो भूत टोली सोच रही हे की कैसे महादेव जी का ऋंगार किया जाए इसी पे प्रस्तुत हे ये Shivratri Special 2026 Shiv Bhajan | Bhajnanandi Music TV ke द्वारा
भक्तों सीताराम जो भी सुने ईश्वर उस पर और उसके परिवार पर कृपा करे।
"🌟 Divine Melodies, Endless Devotion 🌟
Immerse yourself in the soothing sounds of bhagwat bhajans, devotional songs that touch the heart and soul. Our channel offers a unique blend of traditional and modern instrumentation.
Featuring:
Bhajans & bhakti Song in Hindi
Calming instrumental arrangements and harmonies
My Another channel for Hasy Kavita Self written: @Kavi_AmitNiranjan
#शिव भजन
#shivratri2026
#shiv
#Shivratr
#Bhajan
#BhaktiSongs
#devotionalreels
#TrendingBhajan
#spiritualindia
Lyrics
जय भोले सरकार,तुम्हारी जय जयकार
जय भोले सरकार,तुम्हारी जय जयकार
अरे भूत बना के अपनी टोली, करें गहन विचार,
बाबा की शादी है आज, कैसे करें ऋंगार ।।
भस्म लगाएँ, नाग सजाएँ, जटा का धरे पहार,
भोलेनाथ दूल्हा बनेंगे , मगन है सब संसार ।।
कैलाश में हलचल है जी, आज बड़ा त्योहार,
डमरू बोले डम डम डम डम, नाचे सब संसार ।
कोई बोले मृगछाल पहनेंगे, कोई बोले खाल शेर,
सजाने में सब लगे बाबा को, हो रही बारात को देर ।।
जय भोले सरकार,तुम्हारी जय जयकार
जय भोले सरकार,तुम्हारी जय जयकार
एक भूत बोला— “मुकुट सजाओ, सोना-चाँदी भारी”,
दूजा बोला— “भस्म ही ठीक है, यही बाबा को प्यारी” ।
नाग देव बोले— “हार बनूँ मैं, गले में शोभा पाऊँ”,
गंगा मैया बोलीं— “जटा के साथ मैं भी जाऊँ” ।।
नंदी खड़ा है द्वार पे, छाती को अपनी तान,
भोले बाबा की जय जय करे, धरती और आसमान ।
भूत-पिशाच बाराती बन, मृदंग बजाएँ ज़ोरों से,
सारा जगत मगन है आज, प्यार के हिलोरों से ।
भस्म रमे तन-मन बाबा के , भाल चढ़ी त्रिपुंड,
जटाओं में गंगा लहराए, चमके चंद्र खंड ।
नाग कंठ में हार बने, डमरू बोले ताल,
भोले सजे वैरागी रूप में, अलौकिक लगें महाकाल ।।
जय भोले सरकार,तुम्हारी जय जयकार
जय भोले सरकार,तुम्हारी जय जयकार
नंदी आगे चल पड़ा है, बजते शंख नगारे ,
कैलाश से निकली बारात, गूँजे जय-जयकारे ।
जय भोले सरकार,तुम्हारी जय जयकार
जय भोले सरकार,तुम्हारी जय जयकार
भूतों ने सजाया भूतनाथ को ,करके अजब ऋंगार
बाबा की शादी है नाचे सब संसार ।।
कैलाश से चली बारात, डमरू की झंकार,
हर हर महादेव गूँजे, जय भोले सरकार ।।
जय भोले सरकार,तुम्हारी जय जयकार ।
जय भोले सरकार,तुम्हारी जय जयकार ।।
बोलिए भोले सरकार की जय।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: