Paper Leak पर SOG की बड़ी कार्यवाही तीन कांस्टेबल और एक महिला को किया गिरफ्तार !
Автор: Rajasthan Tak
Загружено: 2025-03-20
Просмотров: 5370
Описание:
राजस्थान में अलग अलग भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक के कई प्रकरण सामने आए हैं। जिस तरह से एसओजी ने पेपर लीक मामलों का खुलासा किया। उसी तर्ज पर बांसवाड़ा पुलिस ने भी वनरक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले का खुलासा किया। यह प्रकरण बांसवाड़ा में दर्ज हुआ जिसकी जांच बाद में एसओजी को सौंप दी गई। एसओजी ने अब वनरक्षक भर्ती 2020 परीक्षा में अपनी महिला मित्रों और रिश्तेदारों को नकल कराने के मामले में तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों पुलिसकर्मी उदयपुर में तैनात हैं। उन्हें पेपर लीक के बारे में जानकारी मिली तो उच्च अधिकारियों को सूचना देने के बजाय अपने रिश्तेदारों और महिला मित्रों को नकल कराने पहुंच गए। जब पेपर लीक और नकल मामले में कई आरोपी बांसवाड़ा पुलिस के हत्थे चढे तो इन पुलिसकर्मियों का कारनामा भी सामने आ गया। अब तीनों की शामत आ गई है। एसओजी ने तीन पुलिसकर्मियों के साथ एक महिला को भी गिरफ्तार किया है।
#paperleak #rajasthanpaperleak #latestnews
#RAT055
राजस्थान की हर खबर देखें: https://www.rajasthantak.com/
--------
About the Channel:
Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan
Follow us on:
Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak
Facebook: / rajasthantakofficial
Twitter: / rajasthan_tak
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: