Bhilwara में नाली के विवाद में हुई हिंसा, पुलिस के आते ही भागे उपद्रवी, किसने किया माहौल ख़राब!
Автор: Rajasthan Tak
Загружено: 2026-03-05
Просмотров: 2472
Описание:
राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के मांडल कस्बे में नाली पर पत्थर रखने को लेकर शुरू हुआ एक छोटा सा विवाद देखते ही देखते बड़ा झगड़ा बन गया। इस मामले में दो समुदाय आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-भाटा जंग हुई। हालात ऐसे हो गए कि दोनों पक्ष झगड़ते-झगड़ते मांडल थाने तक पहुंच गए। हालांकि पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत कराया गया। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एहतियात के तौर पर पुलिस ने क्षेत्र में जाप्ता भी तैनात कर दिया है। मांडल कस्बे में मोचियों की मस्जिद क्षेत्र स्थित खारोल मोहल्ले में कुछ दिन पहले गन्ने का जूस का ठेला लगाने के लिए नाली पर एक पत्थर रखा गया था। इस दौरान वो पत्थर पास में स्थित एक मकान की दीवार से टच हो गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। उस समय स्थानीय लोगों और पुलिस की समझाइश से मामला शांत करवा दिया गया था, लेकिन आज फिर दोनों पक्ष इसी विवाद को लेकर आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-भाटा जंग हो गई। इस झगड़े में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। झगड़े के बाद दोनों पक्ष मांडल थाने पहुंचे, जहां भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और विवाद होने लगा। इस पर पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को समझाइश दी और पाबंद किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। घायल जमना लाल खारोल ने बताया कि पहले विवाद था जिसे समझाइश के बाद खत्म कर दिया गया था, लेकिन होली के दिन भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई, एक बार फिर मामला शांत हुआ था, लेकिन अब एक बार फिर से दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठियों और सरियों से हमला कर दिया, जिससे वो घायल हो गए।
राजस्थान की हर खबर देखें: https://www.rajasthantak.com/
--------
About the Channel:
Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan
Follow us on:
Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak
Facebook: / rajasthantakofficial
Twitter: / rajasthan_tak
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: