हिमाचली धाम||धोतवीं दाल बनाने की विधि हिंदी में ||बिलासपुरी दाल||धुले माह दाल
Автор: SUNIL KUMAR SHANDIL
Загружено: 2020-10-27
Просмотров: 1337
Описание:
please visit my blog site for Indian food recipes
https://sunilkumarshandil.blogspot.com
Indian cooking recipes...veg/non-vegetarian
धोतवीं दाल बनाने के लिए आवश्यक सामग्री: ingredients for the preparation of dhotvi dal |Bilaspuri dal
माह छिलका दाल :300gm
घी :300gm
हींग :1pinch
लॉन्ग :5-6pcs (और थोड़े से पिसे हुई)
मीठी सौंफ :1teaspoon (और थोड़ी सी पिसी हुई)
गरी बुरादा :2tablespoon
हल्दी :1teaspoon
बड़ी इलायची :3pcs (और थोड़ी सी पिसी हुई)
हरी इलायची :4pcs (और थोड़ी सी पिसी हुई)
दालचीनी पाउडर :1 teaspoon
तेजपत्ता :2-3pcs
सोंठ पाउडर :1 teaspoon
जावित्री :2flakes (पिसी हुई)
दाख :10-12pcs
धनिया पाउडर :1 tablespoon
लाल मिर्च पाउडर :1 teaspoon
काली मिर्च पाउडर :1/2 teaspoon
जीरा पाउडर (भूना हुआ) :1 teaspoon
दूध :1cup
और सबसे जरूरी नमक अपने स्वाद के अनुसार
धोतवीं दाल बनाने की विधि: method of preparation of dhotvi dal
सबसे पहले माह छिलका दाल को 6 से 8 घंटे के लिए भीगने डाल दें!
तय समय के बाद दाल से छिलका अलग कर ले ध्यान रहे दाल में छिलके नहीं रहने चाहिए! दाल को तीन चार बार पानी से अच्छी तरह धो लें!
अब एक बर्तन ले और उसमें तय मात्रा के अनुसार घी डाल कर आंच पर रखें और घी को अच्छी तरह से गर्म कर लें!
घी वाले बर्तन को आंच से उतार ले तथा घी को ठंडा होने दें! घी के ठंडा होने पर इसमें तेज़ पता, साबुत मीठी सौंफ, लौंग, बड़ी इलायची, हरी इलायची, दरदरी की हुई काली मिर्च और हींग डाल दें!
सभी मसालों को घी के साथ अच्छी तरह से मिक्स कर ले और दाल को बर्तन में डालकर अच्छे से मिक्स कर ले और बर्तन को दोबारा आंच पर रख दें!
अब दाल को 15 से 20 मिनट तक पकाना है और बीच बीच में दाल को अच्छी तरह से हिलाते रहें ताकि दाल बर्तन के नीचे ना लगे!
जैसे ही दाल गलना शुरू हो अब हम इसमें बाकी के मसाले पीसी हुई मीठी सौंफ, धनिया पाउडर, बड़ी इलायची का पाउडर, सोंठ पाउडर, भुना हुआ जीरा पाउडर , पीसे हुए लौंग, जावित्री, लाल मिर्च पाउडर , गरी बुरादा और स्वाद के अनुसार नमक इत्यादि सभी को इकट्ठा मिक्स करके दाल में डाल दें !
बर्तन में डाले गए सारे मिश्रण को अच्छी तरह से मिला ले और थोड़ी देर दाल को पका लें!
अब इसमें हल्दी को दूध में मिक्स करके डाल दें और अच्छी तरह से मिक्स कर ले! अब दाल को 8 से 10 मिनट तक अच्छी तरह से पका लें!
जैसे ही दाल उबलने लगे इसमें एक या दो कप गुनगुना
पानी डालें और दाल को गाढ़ा होने तक पका लें! अब आप की दाल बिल्कुल तैयार है इसमें किशमिश डालकर मिक्स कर लें और दाल को आंच से नीचे उतार लें!
गरमा गरम मेहमानों को वाह परिवार जनों को परोसें! धोतवीं दाल को ज्यादातर चावल के साथ खाया जाता है इस रेसिपी में धोतवीं दाल को पूर्णता पारंपरिक तरीके से बनाया गया है!
दोस्तों आपको धोतवीं दाल की रेसिपी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं और आपका कोई सुझाव हो तो भी जरूर कमेंट करें!
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: