सुल्तानपुर पहुंचीं यूपी महिला आयोग अध्यक्ष
Автор: StreetBuzz News
Загружено: 2026-01-17
Просмотров: 28
Описание:
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान एक दिवसीय दौरे पर सुल्तानपुर पहुंचीं।
दौरे के दौरान उन्होंने जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर महिलाओं से जुड़ी सरकारी योजनाओं, महिला सुरक्षा, उत्पीड़न के मामलों और शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की।
महिला आयोग अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित महिलाओं की शिकायतों का संवेदनशीलता और समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाए। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जरूरत पड़ने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
पुरुष आयोग के गठन को लेकर पूछे गए सवाल पर बबिता सिंह चौहान ने कहा कि समाज में अधिकांश मामलों में महिलाएं ही प्रताड़ना की शिकार होती हैं और महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे में महिला आयोग की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है।
जिला मेडिकल कॉलेज में हाल ही में हुई प्रसूता की मौत के मामले पर उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला की हालत पहले से ही गंभीर थी, फिर भी पूरे प्रकरण की जांच जारी है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं कर्मराज कंप्यूटर इंस्टिट्यूट में ओ लेवल परीक्षा को लेकर हुए छात्र-छात्राओं के धरना प्रदर्शन पर महिला आयोग अध्यक्ष ने कहा कि आयोग इस मामले को गंभीरता से ले रहा है और छात्रों के हित में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
महिला आयोग अध्यक्ष के इस दौरे से जिले में महिला सुरक्षा और शिकायत निवारण को लेकर प्रशासन पर दबाव बढ़ा है।
UP Mahila Aayog
Babita Singh Chauhan
Sultanpur News
Women Safety Uttar Pradesh
Mahila Ayog Visit
UP Women Commission
Medical College Sultanpur Case
O Level Exam Protest
Hindi News Uttar Pradesh
Breaking News Sultanpur
#SultanpurNews
#MahilaAayog
#WomenSafety
#UPNews
#BreakingNews
#HindiNews
#BabitaSinghChauhan
#WomenCommission
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: