कोर्ट में ममता ने की बहस, SIR पर धज्जियाँ उड़ा दी आयोग की, कोर्ट ने दिया आयोग को दिया आदेश
Автор: Ravish Kumar Official
Загружено: 2026-02-04
Просмотров: 453210
Описание:
SIR पर ममता बनर्जी जिस तरह से लड़ी है, उस तरह से बिहार में तेजस्वी नहीं लड़ पाएँ। दो दिनों से ममता ने आयोग से लेकर दिल्ली के मीडिया का दरवाज़ा खटखटाया और आज सुप्रीम कोर्ट बहस करने पहुंच गईँ। आयोग की पोल खोल दी। सुप्रीम कोर्ट ने ममता को बोलने की अनुमति दी और ममता ने जिस तरह से दलील रखी, आयोग के पास कोई जवाब नज़र नहीं आया। सिवाय इसके कि जवाब देने ने के लिए समय चाहिए। ममता बनर्जी तीन दिनों से दिल्ली में तूफान की तरह SIR के मुद्दे को उठा रही हैं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। मीडिया को बुलाकर सवा घंटे तक समझाती रहीं कि मुद्दा क्या है मगर ख़बरों में जगह नहीं मिली। लेकिन आज ममता ने कोर्ट से अपना पक्ष रखने के लिए अनुमति माँगी और कोर्ट ने अनुमति दे दी। उम्मीद है आप इस वीडियो को पूरा देखेंगे। SIR के मुद्दे पर बंगाल में जिस तरह का खेल हो रहा है, उससे साफ है कि चुनाव आयोग का इरादा कुछ और है। अगर आयोग का इरादा SIR के मकसद से जुड़ा होता है तो SIR असम में भी होता है। असम और बंगाल दोनों राज्यों के चुनाव एक साथ होंगे मगर बंगाल में SIR हो रहा है और असम में नहीं। यह राजनीति नहींं तो क्या है।
नोट- आज कल AI के इस्तेमाल से मेरी आवाज़ और तस्वीर का इस्तेमाल कर कई सारे चैनल बना दिए गए हैं। लेकिन इनमें से कोई भी मेरा चैनल नहीं है। प्लीज़ आप सतर्क हो जाएं। मेरे तीन ही चैनल हैं जिनके लिंक यहां दे रहा हूँ।
/ @ravishkumar.official
/ @ravishkumarnaisadak
/ @ravishkumarbhojpuri
Join this channel to get access to perks:
/ @ravishkumar.official
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: