choti choti gaiya song.............
Автор: Sarvesh Dubey
Загружено: 2026-02-11
Просмотров: 170
Описание:
विवेकानंद शिशु कुंज इंटर कॉलेज विद्युत नगर में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन संपन्न।
विवेकानंद शिशुकुंज इंटर कॉलेज, विद्युत नगर, अंबेडकर नगर में वार्षिकोत्सव का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में श्रीमान अनिल कुमार दुबे जी (महाप्रबंधक वैवोलिया ग्रुप) उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमान अजीत कुमार बागी जी (अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत इल्तिफातगंज) तथा विशिष्ट अतिथियों में श्रीमान डॉक्टर मनीराम वर्मा जी,श्रीमान रमाशंकर पटेल जी, श्रीमान ईश्वर चंद्र वर्मा जी (पूर्व प्रधानाचार्य), डॉक्टर फूलचंद वर्मा जी, श्रीमान नीरज रस्तोगी जी (एनटीपीसी), श्रीमान राकेश तिवारी जी (सदस्य), श्रीमान नीरज कुमार शुक्ला जी (प्रधानाचार्य), श्रीमान विजय शंकर उपाध्याय जी (सह प्रबंधक), श्रीमान राजकुमार सोनी जी (कोषाध्यक्ष), श्रीमान हरिश्चंद्र मौर्य जी, श्रीमान राजकमल मौर्य जी, श्रीमान अरविंद सिंह जी तथा श्रीमती आरती सिंह जी (सभासद) सहित अनेक गणमान्य विद्तजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। तत्पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान राम तीरथ यादव जी एवं श्रीमान नरसिंह नारायण जी द्वारा आगंतुक अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के भैया-बहनों ने नारी सशक्तिकरण, नशा मुक्ति जैसे सामाजिक विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं। इसके अतिरिक्त एकल गीत, “केवट-राम संवाद” तथा विभिन्न मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी उपस्थित जनों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि श्रीमान अजीत कुमार बागी जी (अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत इल्तिफातगंज) ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर सतत परिश्रम करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता का मूल आधार है।
अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान राम तीरथ यादव जी द्वारा सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम उत्साह, अनुशासन और सांस्कृतिक गरिमा के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: