"भारत के जवनवां" गीत पर विद्यालय की बहनों द्वारा प्रस्तुति
Автор: Sarvesh Dubey
Загружено: 2025-02-20
Просмотров: 652
Описание:
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सर संघचालक के जयन्ती के उपलक्ष्य में विवेकानन्द शिशुकुंज इण्टर कॉलेज विद्युतनगर में वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा तथा प्रदेश निरीक्षक मुख्य वक्ता बीएसएस के प्रदेश निरीक्षक रामजी सिंह रहे कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन नरसिंह नारायण ने किया
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने कहाकि विद्यालय शिक्षा का मंदिर होता है यहीं से भविष्य निर्माण होता है शिक्षा के बिना मनुष्य पशु के समान है इसलिए हमें अपने अपने बच्चों और परिजनों को अच्छी से अच्छी शिक्षा देनी चाहिए और समाज में भी जो लोग शिक्षित नहीं है उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक करना चाहिए जिससे वह भी शिक्षित होकर देश और समाज का नाम रोशन कर सकें।
मुख्य वक्ता भारतीय शिक्षा समिति के प्रदेश निरीक्षक राम जी सिंह ने कहा कि विद्या भारती की शुरुआत 1952 में गोरखपुर में सरस्वती शिशु मंदिर की स्थापना करके हुई पूरे देश भर में विद्या भारती की कल 25 हजार से ज्यादा शिक्षण संस्थाएं हैं जो बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा देने का काम कर रही है उन्होंने कहा कि शिक्षा देने का काम तो बहुत से विद्यालय कर रहे हैं लेकिन संस्कार युक्त शिक्षा केवल सरस्वती शिशु मंदिर ही दे रही है उन्होंने कहा कि जब वंदे मातरम को लोग सांप्रदायिक समझ कर बोलते नहीं थे तब से शिशु मंदिर विद्यालय के बच्चे वंदे मातरम का नारा लगा रहे हैं
विद्यालय के प्रधानाचार्य राम तीरथ यादव द्वारा अतिथि महानुभावों को बैज व तिलक लगाकर तथा अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के भैया-बहनों ने विभिन्न प्रकार के नृत्य, लोकगीत, नाटक आदि प्रस्तुति के द्वारा समाज में हो रहे विसंगतियों को दूर कराने का प्रयास किया वहीं विद्यालय के भैया-बहनों द्वारा सोशल मीडिया द्वारा हो रहे दुरुपयोगों का कम उम्र के बच्चों के मस्तिष्क पर पड रहे प्रभावों को नाटक के द्वारा प्रदर्शन किया। विद्यालय की होनहार छात्र आस्था सिंह द्वारा कवि सम्मेलन में सुंदर प्रस्तुति कर आए हुए लोगों द्वारा प्रशंसा का विषय बनीं वहीं कार्यक्रम में कृष्ण-सुदामा की मित्रता पर भी बहुत ही मन मोहने वाली प्रस्तुति प्रदर्शित किया। नारी सशक्तिकरण पर विद्यालय की बहनों द्वारा समाज को नारियों के प्रति अपने सोच को बदलने के लिए जागरूक किया वहीं विद्यालय के छोटे भैया- बहनों द्वारा नशा मुक्ति पर बहुत ही सुन्दर नाटक प्रस्तुत कर समाज को नशा से हो रहे नुकसान के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बृजेन्द्र निषाद , आरती सिंह , अरविन्द सिंह ,राकेश तिवारी, रामचन्द्र वर्मा , इन्द्रदेव वर्मा, राजकुमार सोनी, ब्रह्मदिन वर्मा , अजय कुमार मोदी जी, छोटेलाल सोनी, बृजमोहन गुप्ता वीरेन्द्र वर्मा जी, अर्जुन , तेज प्रताप , संजीव आदि महानुभावों की गरिमामई उपस्थिति रही।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: