'वो भाग रही थी, मैंने कसकर गला दबा दिया, धरने पर बैठा' Bikaner कांड के आरोपी का हिलाने वाला कबूलनामा
Автор: Rajasthan Tak
Загружено: 2026-02-26
Просмотров: 24086
Описание:
'वो भाग रही थी, मैंने कसकर गला दबा दिया, फिर धरने पर बैठा' Bikaner कांड के आरोपी का हिलाने वाला कबूलनामा!
"सुबह थी, धूप भी थी.. हाथ में एडमिट कार्ड और आंखों में सपने भी थे.. लेकिन किसे पता था उस रास्ते पर दरिंदगी उसके इंतज़ार में खड़ी थी.. और यहां दरिंदगी की इंतहा देखिए, कातिल भी उसी भीड़ में शामिल था.. नारे लगा रहा था इंसाफ के.. और हाथ उसी के खून से रंगे थे..
बीकानेर में 13 साल की एक लड़की 8वीं बोर्ड की परीक्षा देने घर से निकली थी.. उस वक्त शायद उसकी मां ने भी यही कहा होगा.. बेटा "जल्दी आ जाना.. पेपर कैसा हुआ वो बताना.. लेकिन वो बेटी कभी वापस लौटी ही नहीं.. जब लौटी तब तक उसका बलात्कार हो चुका था.. और उसका गला दबाकर उसे मार दिया गया था.. ये खुलासा किया खुद उसी आरोपी ने जिसने ये कांड किया है और इसके खुलासे आपको अंदर तक झगझोरने वाले हैं..
21 फरवरी 2026 की दोपहर.. बीकानेर के रणजीतपुरा का एक सुनसान रास्ता जहां से 8वीं की वो लड़की अपने स्कूल जाने के लिए गुज़र रही थी.. इतने में ही ये दरिंदा उसका पीछा करने लगता है.. नाम है शामा चालिया उर्फ श्याम सुंदर मेघवाल.. श्याम सुंदर ने शायद स्कूल की इस लड़की को पहली बार देखा था.. ये उसका जाननेवाला नहीं था.. लेकिन ये एक जल्लाद ज़रूर था.. बीकानेर पुलिस के मुताबिक आरोपी श्याम सुंदर पीछा करते-करते एक जगह पर उस छात्रा को दबोच लेता है.. उसे पकड़ लेता है.. और छोड़ना तो दूर, वो उसे ले जाता है एक सुनसान जगह पर.. और यहीं झाड़ियों के बीच शामा चालिया उर्फ श्याम सुंदर उसका बलात्कार करता है.. यहां तक कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है..
बीकानेर पुलिस की मानें तो 13 साल की ये लड़की जैसे ही अपने घर से निकली थी, आरोपी शामा चालिया उसका पीछा करने लगता है.. एक जगह पर सुनसान इलाका मिलने पर वो छात्रा को पकड़ता है और झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करता है.. अब उसे लड़की की हत्या करके सारे सबूत मिटाने थे, तो श्याम सुंदर अब इसकी प्रक्रिया शुरू करता है.. ये हत्या होती है उसी लड़की के चुन्नी से गला दबाकर.. आरोपी श्याम सुंदर ने पूछताछ में खुद बताया है कि वारदात के दौरान छात्रा ने विरोध किया था.. बचने की कोशिश की थी, लेकिन उसने उसका गला कसकर दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.. आखिरकार कांड के 4 दिन बाद पुलिस ने आरोपी श्याम सुंदर को गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है..
अब आप ये जानकर क्या कहेंगे कि एक तरफ उस छात्रा का शव अर्धनग्न हाल में मिलता है.. दूसरी तरफ बीकानेर सहित पूरे प्रदेश में आक्रोश फैलता है.. परिवार के साथ स्थानीय लोग धरने पर बैठते हैं और इसी धरने में आरोपी श्याम सुंदर मेघवाल भी बैठा रहा.. पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग करता रहा.. पुलिस को उस पर किसी भी तरीके से शक न हो, इसलिए वो लगातार प्रदर्शन में मौजूद रहा, और कोशिश करता रहा इस भीड़ में घुसकर खुद को बचाने की, लेकिन शायद ये भूल गया कि कानून से आज तक कोई नहीं बच पाया है..
बीकानेर एसपी कावेंद्र सिंह सागर बताते हैं कि जांच के दौरान घटनास्थल के पास लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए.. इन्हीं में 21 फरवरी को सुबह करीब 12 बजकर 15 मिनट पर, ठीक उसी वक्त जब वो छात्रा भी अपने घर से निकली थी.. एक युवक घटनास्थल की ओर जाता दिखाई दिया, जबकि दोपहर 1 से 1:30 बजे के बीच वो वापस लौटता नजर आया.. शक के आधार पर युवक से पूछताछ की गई. उसने पहले खेत में काम से जाने की बात कही, लेकिन पुलिस को उसके बयान में विरोधाभास नजर आया. युवक के बयान सही नहीं थे इसलिए उससे सख्ती से पूछताछ की जाती है और इसी पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.. ये युवक और कोई नहीं बीकानेर का ही श्याम सुंदर मेघवाल उर्फ शामा चालिया था जो अब पकड़ा जा चुका है.. इसके पकड़े जाने से बीकानेर के रणजीतपुरा में जो आग लगी थी वो भले ही बुझने लगी हो लेकिन पीड़ित लड़की का परिवार अपनी बेटी के लिए न जाने कब तक जलता रहेगा.. और जब तक ऐसे दरिंदों के दिल में डर नहीं उतरेगा, तब तक रोज़ कोई न कोई परिवार यूंही जलता रहेगा..
Watch more from CRIME SCENE - • CRIME SCENE
#bikaner #bikanercrime #bikanercrimenews #rajasthanlatestnews #RajasthanPoliticalNews #RajasthanViralNews #RajasthanLiveNews #rajasthantak #viralvideo #crimeinvestigation #crimestory #crimescene #crimescenerajasthantak #rajsathantakcrimescene
राजस्थान की हर खबर देखें: https://www.rajasthantak.com/
--------
About the Channel:
Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan
Follow us on:
Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak
Facebook: / rajasthantakofficial
Twitter: / rajasthan_tak
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: