Barmer Crude Oil: एक खेत से निकल रही तेल की नदी, क्या पाताल में स्रोत, प्रशासन मौन, ग्रामीण बेचैन
Автор: Rajasthan Tak
Загружено: 2026-02-26
Просмотров: 58724
Описание:
राजस्थान के बाड़मेर जिले के काउखेड़ा गांव में ऐश्वर्या वेलपेड ऑयल फील्ड के पास किसान से खेत से क्रूड ऑयल का निकलना अब भी रहस्य बना हुआ है। करीब 4 दिन बाद भी केयर्न वेदांता के अधिकारियों को यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर ये क्रूड कहां से निकल रहा है। लगातार अधिकारी जांच पड़ताल में जुटे हैं।दूसरी तरफ काउखेड़ा और जोगासर कुआं के सैकड़ों लोग आज गुरुवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंचे। ग्रामीणों ने कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए बाड़मेर के अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेंद्रसिंह चांदावत को ज्ञापन सौंपा और प्रशासन को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया।प्रभावित किसानों का कहना है कि कंपनी के लोग क्रूड ऑयल के प्रेशर को बनाने के लिए आए दिन धमाके कर रहे हैं। इससे आसपास के गांवों में लोगों के मकानों के दरारें आ रही है। भय के कारण लोग रात में अपने घरों में सो तक नहीं सकते। साथ ही किसानों ने बताया कि किसानों के खेतों से क्रूड ऑयल निकल रहा है। इससे उपजाऊ जमीन भी बंजर हो रही है। घरों के टांके और ट्यूबवेल में भी क्रूड ऑयल मिश्रित पानी निकल रहा है। लोग पीने तक के पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।कुल मिलाकर किसान परेशान है और प्रशासन को 10 दिन का अल्टीमेटम दे चुके हैं कि सीएसआर फंड से कंपनी आबादी वाले गांवों में आरओ प्लांट लगाए और क्रूड ऑयल की निकासी के लिए मानकों पर खरा उतरे।
#Barmer
#बाड़मेर
#Rajasthan
#CrudeOil
#OilProduction
#RajasthanOil
#DesertOil
#EnergyNews
#IndiaOil
राजस्थान की हर खबर देखें: https://www.rajasthantak.com/
--------
About the Channel:
Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan
Follow us on:
Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak
Facebook: / rajasthantakofficial
Twitter: / rajasthan_tak
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: