देश के 'रतन' का विश्लेषण | Ratan Tata | Decode With Sudhir Chaudhary
Автор: DD News
Загружено: 2025-10-09
Просмотров: 129419
Описание:
आज रतन टाटा की पहली पुण्यतिथि है। लेकिन आज रतन टाटा की आत्मा दुखी होगी, क्योंकि आज Tata Group की टॉप लीडरशिप में आज सबसे बड़ा विवाद चल रहा है। ये विवाद Tata Trusts के बोर्ड में नियुक्तियों और कुछ मुद्दों को लेकर है। विवाद इतना बढ़ गया है कि इसे सुलझाने के लिए केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करना पड़ा। अब उम्मीद की जा रही है कि ये विवाद Tata Trusts की अगली बोर्ड बैठक में सुलझ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दरअसल ये विवाद टाटा परिवार Vs मिस्त्री परिवार हो चुका है। रतन टाटा के समय भी मिस्त्री परिवार के साथ विवाद हुआ था, उस समय ये विवाद साइरस मिस्त्री के साथ हुआ था।
टाटा के पूरे साम्राज्य को 2 हिस्सों में बांटा जाता है— Tata Trusts और Tata Sons इनमें सबसे ऊपर Tata Trusts है, जो पूरे ग्रुप को नियंत्रित करता है। Tata Trusts के अंतर्गत कई ट्रस्ट आते हैं, जो सामाजिक कार्य करते हैं। Tata Trusts के बाद Tata Sons आता है। Tata Trusts ज्यादातर सामाजिक काम करता है, जबकि Tata Sons कारोबार करता है। Tata Sons के पास ही Tata Group की सभी कंपनियों की हिस्सेदारी है। यानी Tata Steel, TCS, Tata Motors, Titan जैसी सभी कंपनियों का कारोबार Tata Sons ही संभालती है। Tata Sons में Tata Trusts की 66 पर्सेंट और Mistry परिवार की 18.4 पर्सेंट हिस्सेदारी है। Tata Group के सभी बड़े फैसले Tata Trusts लेता है, यानि अगर Tata Trusts में कोई विवाद होता है तो उसका सीधा असर पूरे Tata Group पर पड़ता है। अभी Tata Trusts के चेयरमैन Noel Tata हैं। नोएल से पहले Ratan Tata Tata Trusts के चेयरमैन थे। नोएल टाटा के अलावा Tata Trusts के बोर्ड मेंबर हैं — Venu Srinivasan, Vijay Singh और Mehli Mistry। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी Tata Trusts के बोर्ड मेंबरों के बीच विवाद शुरू हो गया है, और ट्रस्ट के सदस्य दो गुटों में बंट गए हैं — एक गुट में Tata Trusts के चेयरमैन Noel Tata है जबकि दूसरे गुट में Cyrus Mistry के चचेरे भाई Mehli Mistry है। टाटा ग्रुप में Tata Trusts के बाद Tata Sons सबसे ज्यादा पावरफुल है। अभी N Chandrasekaran, Tata Sons के Executive Chairman हैं। जबकि Venu Srinivasan, Noel Tata और Vijay Singh कंपनी के Non-Executive Director है।
रतन टाटा से सीखने वाली कुछ बड़ी बातें- इनोवेशन और रिस्क रतन टाटा कहते थे, आज के बारे में मत सोचो, बल्कि भविष्य के बारे में सोचो। उन्होंने नई सोच और नए आइडिया पर काम किया। उन्होंने टाटा नैनो के रुप में देश को सबसे सस्ती कार दी, Tata Indica के रुप में डीजल की इंजन वाली सबसे छोटी कार दी। दिलचस्प बात ये है कि भारत को सबसे सस्ती कार देने वाले रतन टाटा ने ब्रिटेन के सबसे महंगे कार ब्रांड Jaguar Land Rover को खरीदा था। ग्लोबल सिविल एविएशन कंपनी सिंगापुर एयरलाइंस के साथ मिलकर विस्तारा को लॉन्च करना, एयर इंडिया को फिर खरीदना दिखाता है रतन टाटा रिस्क लेने से नहीं चूकते थे। आज EV सेक्टर में टाटा एक बड़ी कंपनी बन गई है और इसका विजन रतन टाटा ने दिया था।
#DecodeWithSudhirChaudhary #DDNews #RatanTata #TataGroup #TataTrusts #TataSons #NoelTata #MehliMistry #CyrusMistry #TataLegacy #IndianBusiness #CorporateIndia #EthicalLeadership #IndianIndustry #MakeInIndia #SwadeshiSpirit #StartupIndia #Innovation #IndianEntrepreneurs #BusinessEthics #RatanTataVision #TataEmpire #TataMotors #TataSteel #TCS #Titan #AirIndia #Vistara #JaguarLandRover #GlobalBusiness #CorporateGovernance #InspiringLeaders
DD News 24x7 | Breaking News & Latest Updates | Live Updates | News in Hindi
DD News is India’s 24x7 news channel from the stable of the country’s Public Service Broadcaster, Prasar Bharati. It has the distinction of being India’s only terrestrial cum satellite News Channel. Launched in 2003, DD News has made a name to deliver balanced, fair, and accurate news.
Subscribe: For more news go to: / ddnews
Follow DD News on social media:
►Facebook: / ddnews
►English Twitter: / ddnewslive
►Hindi Twitter: / ddnewshindi
►Instagram: / ddnews_official
►Website: https://ddnews.gov.in
#hindinews | #live Updates | #breakingnews | #latestnews
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: