मानपुर खिरू धर्मशाला मे संत रविदास उत्सव मनाया गया
Автор: bihar Plus news
Загружено: 2026-02-08
Просмотров: 82
Описание:
संत शिरोमणि रविदास उत्सव का भव्य आयोजन
मानपुर शहरी क्षेत्र के वार्ड संख्या 48 स्थित संत शिरोमणि रविदास धर्मशाला मंदिर परिसर में शनिवार को संस्कृति विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में संत शिरोमणि रविदास उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं अतिथियों ने संत रविदास के जीवन, विचारों एवं उनके सामाजिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार ने की, जबकि मंच संचालन दीपक कुमार ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि “भगवान ने वर्ण बनाए थे, जाति नहीं।” उन्होंने संत रविदास के उस ऐतिहासिक संदेश का उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने छुआछूत को तोड़ते हुए कठौती में गंगा जल लाकर सामाजिक समानता का परिचय दिया।
जिला परिषद उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद यादव ने संत रविदास को महान समाज सुधारक बताते हुए कहा कि उन्होंने सामाजिक असमानता का खुलकर विरोध किया और समाज को समानता का मार्ग दिखाया।
जिला पदाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित अपर समाहर्ता (एडीएम) शफीक ने कहा कि आश्वासन दिया कि इस मांग को जिला पदाधिकारी तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान गोपाल प्रसाद पटवा ने सूर्य पोखरा के जीर्णोद्धार की मांग भी उठाई।
जिला परिषद सदस्य भोला चौधरी ने कहा कि “मन चंगा तो कठौती में गंगा” संत रविदास का वह संदेश है, जिसने छुआछूत को समाप्त करने और समानता की भावना को मजबूत किया। कार्यक्रम के अंत में मानपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी वेद प्रकाश ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
मौके पर पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह, मेयर गणेश पासवान, जिप उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद यादव, एडीएम शफीक, कल्याण विभाग के उपनिदेशक दिनेश कुमार, कला संस्कृति विभाग की सुरभि कुमारी, एसडीपीओ सुनील कुमार पांडे, वार्ड पार्षद मनोज कुमार, मुखिया हिप्पी सिंह, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: