मानपुर ज्ञानस्थली भदेजा में आयोजित हुआ साइंस एग्जीबिशन, छात्रों ने पेश किए 40 प्रकार के मॉडल
Автор: bihar Plus news
Загружено: 2026-02-22
Просмотров: 294
Описание:
ज्ञानस्थली भदेजा में आयोजित हुआ साइंस एग्जीबिशन, छात्रों ने पेश किए 40 प्रकार के मॉडल
भारत की तकनीकी प्रगति को दर्शाता साइंस एग्जीबिशन, शिक्षा और संस्कार के संगम का किया गया प्रदर्शन
मानपुर प्रखंड के भदेजा गांव में रविवार को ज्ञानस्थली भदेजा स्कूल में एक शानदार साइंस एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में स्कूल के छात्रों ने कुल 40 प्रकार के विज्ञान से संबंधित मॉडल्स और परियोजनाओं को प्रदर्शित किया। जो विज्ञान के प्रति छात्रों की रुचि और कौशल को प्रदर्शित करते हैं।
ज्ञानस्थली भदेजा के डायरेक्टर संतोष कुमार चौहान ने कहा, "हमारे स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी दिए जाते हैं, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।" वहीं, प्रिंसिपल दीपक कुमार सिंह ने इस आयोजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, "हमारा उद्देश्य यह है कि भारतीय तकनीकी प्रगति को समझाया जाए और बच्चों को इसका हिस्सा बनने का अवसर मिले।
इस मौके पर शिक्षक निखिल कुमार पांडे, रंजना कुमारी, निशा कुमारी, सीमा कुमारी, कृष्ण देवसर सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे। प्रदर्शनी ने छात्रों को अपनी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता को प्रस्तुत करने का शानदार मंच प्रदान किया।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: