Rakesh Tikait के रोने के बाद Ghazipur Border पर रात भर क्या-क्या हुआ? (BBC Hindi)
Автор: BBC News Hindi
Загружено: 2021-01-28
Просмотров: 799696
Описание:
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने शुक्रवार सुबह पत्रकारों से बातचीत में कहा कि "हम प्रदर्शन स्थल से नहीं जाएंगे. हम भारत सरकार से हमारे मुद्दों पर बात करेंगे." उन्होंने लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि "आंदोलन ख़त्म नहीं होगा. आज महापंचायत होगी. अगर क्राइम ब्रांच हमें आने को कहती है तो हम जाएंगे." शुक्रवार सुबह पत्रकारों से मुख़ातिब हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि यह किसानों का आंदोलन है और इसे कोई नेता नहीं चलाएगा. यह किसानों का आंदोलन है और वही इसे चलाएंगे. उन्होंने कहा, "कुछ किसान संगठनों के पीछे हटने के सवाल के जवाब में राकेश टिकैत ने कहा कि कुछ लोग होते हैं जो बीच में चले जाते हैं लेकिन इस आंदोलन को कोई नेता नहीं किसान चलाएगा. किसान है किसान चलाएगा. कोई व्यक्ति या संगठन नहीं." बीते गुरुवार अपने भावुक हो जाने के सवाल पर राकेश टिकैत ने कहा कि "वे हम पर लाठी चलाते कोई दिक़्क़त नहीं लेकिन अगर कोई राजनीतिक दल पुलिस के साथ मिलकर, विधायकों के साथ मिलकर,अपने चुनावी प्रतिनिधि और अपने समर्थकों के साथ मिलकर किसानों पर आरोप लगाए तो ऐसा नहीं होगा. किसानों पर लाठी चलाएं, उन्हें आतंकवादी कहें और किसान पर ऐसे आरोप लगाकर उन्हें यहां से भगाएं तो ऐसा नहीं होगा."
#TractorRally #FarmerProtest #DelhiViolence
Corona Virus से जुड़े और दिलचस्प वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें : • Corona Virus ने दुनिया की सबसे बड़ी ताक़त ...
कोरोना वायरस से जुड़ी सारी प्रामाणिक ख़बरें पढ़ने के लिए क्लिक करें : https://www.bbc.com/hindi/internation...
ऐसे ही और दिलचस्प वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें-
/ @bbchindi
बीबीसी हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं-
फ़ेसबुक- / bbcnewshindi
ट्विटर- / bbchindi
इंस्टाग्राम- / bbchindi
बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/de...
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: