उत्तराखंड की प्रसिद्ध होली रंग महोत्सव लोहाघाट में शुरू, तो आइए आप भी कदम से कदम मिलाएं
Автор: Jagdish Rai
Загружено: 2026-02-26
Просмотров: 955
Описание:
होली रंग महोत्सव में महिला होल्यारों ने जमाया रंग
लोहाघाट। नगर लोहाघाट में श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी की ओर से दो दिवसीय 14 वें होली रंग महोत्सव का भव्य आगाज हो गया है। इस दौरान विभिन्न क्षेत्र के होल्यारों की टीम ने रामलीला मैदान में एकत्र होकर कई होलियों का गायन किया।
रविवार को रामलीला मैदान में श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता की अध्यक्षता पर होली रंग महोत्सव का शुभारंभ विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने किया। उन्होंने कहा कि रंग महोत्सव में विभिन्न होल्यारों की टीम और दर्शकों ने नशा मुक्ति का संदेश दिया है। इस दौरान सबसे रामलीला कमेटी की होली टीम ने शिव शंकर मन भाए रहे, शिव शंकर हो के बाद जय बोलो यशोदा नंदन की जय बोलो.... गाकर रंग जमाया। डैंसली की होली टीम लीडर पुष्पा बिष्ट और रेखा देउपा के नेतृत्व में महिलाओं ने लक्ष्मण लागो बाण आज संजीवनी लादी जो..... के बाद खोल दे माता खोल भवानी धार में केवाड़ झोड़े का गायन किया। तीसरे नंबर पर मां झूमाधुरी पाटन-पाटनी में टीम लीडर भारती माहरा और लता खर्कवाल के निर्देशन पर महिला टीम ने तुम भज लो सीया रधुनंदन को के बाद राम रसीलों श्याम सुदंर झोड़े की आकर्षक प्रस्तुति दी। कोलीढेक महिला टीम लीडर अल्का ढेक और सुनीता ढेक की टीम ओ सुमिरो सीता राम भज हरि भज राधे के बाद साली लछिमा लूघाटा में मेल लागीरौं की बेहतरीन प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। अंत में नसखोला खतेड़ा की टीम ने तुम मानो हो यमराज, बलम के साथ चलेगी सावित्री के बाद भजो दशरथ नंदन जनक लली गाकर मंत्र-मुग्ध कर दिया। संचालन नरेश राय ने किया।
:::इंसेट:::
ये लोग मौजूद
लोहाघाट। होली रंग महोत्सव में नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, नवीन मुरारी,प्रहलाद सिंह मेहता, नवीन मुरारी, विपिन वर्मा, प्रकाश राय, मुकेश साह, दीपक सुतेड़ी, संजय फर्त्याल, हरीश मेहता, विवेक ओली, राजू गड़कोटी, गणेश खर्कवाल, गोविंद बोहरा, दिनेश सुतेड़ी,सचिन जोशी, राजू पुनेठा,टीका देव खर्कवाल, डीडी पांडेय, भगीरथ भट्ट, कीर्ति बगौली, कैलाश बगौली, प्रेम लाल साह, कै. आरएस देव, भुवन चौबे, चांद सिंह बोहरा, प्रदीप देव, चन्द्रशेखर बगौली, बल्लू माहरा, किरन पुनेठा, सुशीला बोहरा, सुधा खर्कवाल, सरस्वती पुनेठा, लता वर्मा, सुषमा फर्त्याल, कंचन ढेक आदि मौजूद रहीं
महोत्सव कमेटी ने होल्यारों की टीम को पुरस्कार स्वरुप बर्तन दिए
लोहाघाट। होली रंग महोत्सव में पहले दिन श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी ने महोत्सव में प्रतिभाग करने वाली सभी टीमों को पुरस्कार स्वरुप बर्तन दिए। कमेटी अध्यक्ष मेहता ने कहा कि बर्तनों की व्यवस्था नगर पालिका की ओर से दिए जा रहे हैं।
----------------------------------------------------------------------------------------------
होली रंग महोत्सव देखने रामलीला मैदान खचाखच भरा
लोहाघाट। नगर लोहाघाट में 14 वें होली रंग महोत्सव के पहले दिन रामलीला मैदान में खड़ी होली देखने वाले दर्शकों की भीड़ खचाखच भरी रही। कई यूट्यूबर भी वीडीयो बनाने पहुंचे थे। अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने बताया कि शांति व्यवस्था के लिए पुलिस का बंदोबस्त किया था।
-------------------------------------------------------
विधायक खुशाल ने नशा मुक्ति पर रंग महोत्सव के आयोजकों को बधाई दी
#उत्तराखंड #लोहाघाट #चम्पावत #news #latestnews
#होली #कुमाऊं #uttarakhand #love #meditationmusic
thanks for watching 🙏
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: