आंगनबाड़ी वर्कर्स ने मानदेय सहित विभिन्न मांगो को लेकर चंपावत में प्रदर्शन किया
Автор: Jagdish Rai
Загружено: 2026-02-16
Просмотров: 257
Описание:
आंगनबाड़ी वर्कर्स ने मानदेय सहित विभिन्न मांगों को लेकर चम्पावत मुख्यालय में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम के माध्यम से सीएम धामी और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या को ज्ञापन भेजा।
आंगनबाड़ी वर्कर्स मिनी कर्मचारी संगठन की जिलाध्यक्ष मीना बोहरा के नेतृत्व में चारों विकास खंड की आंगनबाड़ी वर्कर्स ने चम्पावत स्टेशन बाजार से भैंरवा चौराहा तक रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने मांगों के लिए नारेबाजी की। इसके बाद चम्पावत के सदर अनुराग आर्या के माध्यम से ज्ञापन भेजा। जिसमें उन्होंने राज्य सरकार की ओर से 140 रुपये प्रतिदिन मानदेय की वृद्धि और केन्द्र को 150 रुपये प्रतिदिन मानदेय की मांग, 300 रुपया अंशदान काटने के बाद सेवानिवृति पर 10 लाख रुपये की धनराशि देने, सेवानिवृति की उम्र 62 साल करने,बायोमेट्रिक मशीन से न जोड़ने,सुपरवाईजर पदों पर प्रतिवर्ष सिनियरिटी के आधार पर विज्ञप्ति निकालने, मोबाइल रिचार्ज का पैसा बढाने, नंदा गौरा योजना का लाभ आंगनबाड़ी वर्कर्स को देने आदि की मांग रखी। इस मौके पर प्रदेश सदस्य विमला पनेरु, प्रदेश संगठन मंत्री गोविंदी मेहता, ब्लाक अध्यक्ष चम्पावत दीपा पांडेय, कविता पंत, बबीता गहतोड़ी, दमयंती वर्मा, उषा बोहरा, कुसुम अधिकारी, सरिता देवी, प्रेमा बोहरा, बीना पांडेय, सोनम, किरन देवी आदि बोहरा मौजूद रहे।
#उत्तराखंड #चम्पावत #news #आंगनबाड़ी #मांग #latestnews#news
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: