कौन हूँ मैं? - आत्मबोध भजन | श्री राम भक्ति | Soulful Spiritual Bhajan 2026
Автор: sunil koirala
Загружено: 2026-02-23
Просмотров: 19
Описание:
"इस भजन के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया गया है कि हम जो बाहर खोज रहे हैं, वह हमारे भीतर ही है। जब हम 'मैं' और 'मेरा' का त्याग कर प्रभु के चरणों में समर्पित होते हैं, तभी हमें आत्म-बोध प्राप्त होता है। यह केवल एक गीत नहीं, बल्कि स्वयं को जानने और राममय होने की एक आध्यात्मिक प्रार्थना है।"
"कृपया हमारे चैनल को सब्सक्राइब (Subscribe) करें और ऐसे ही अन्य आध्यात्मिक भजनों व गीतों से जुड़े रहने के लिए बेल आइकन (Bell Icon) को जरूर दबाएं।"
हे… राम…
श्री राम…
जय जय राम…
जीवात्मा बँधे यहाँ, मोह-माया के जाल में॥
धरती पर पाँव रखे, गगन छूने ख्याल में॥
धरा पे रहते हुए, आशाओं के ख्वाब में॥
भटक रहा जीव यहाँ, अभिलाषाओं के जाल में॥
कौन हूँ मैं आज भी, खोजूँ अपनी पहचान॥
भीतर बैठा जो स्वयं, वही तो है भगवान॥
जन्म लेते जीव सब, हर युग की इस चाल में॥
सृष्टि चलती जा रही, समय के ही जाल में॥
कौन हो तुम? कौन हो तुम?
मन से पूछो आज तुम॥
जय श्री राम… जय जय राम॥
जय श्री राम… जय जय राम॥
भागदौड़ जीवन भरा, थका हुआ इंसान है॥
मोह के इस जाल में, उलझा हर अरमान है॥
अज्ञान की रात में, भटका मेरा ध्यान है॥
दीप जला दो ज्ञान का, बस यही अरमान है॥
‘मैं’ और ‘मेरा’ भ्रम सभी, चरणों में बह जाने दो॥
स्वरूप अपना भूलकर, जीवन यूँ खोता रहा॥
आत्म-बोध की रोशनी, अब मुझमें भर जाने दो॥
अलग नहीं तुमसे मैं, रहता तेरे पास हूँ॥
श्वास-श्वास में बसा, तेरा ही विश्वास हूँ॥
माता की ममता में मैं, पिता के साये में॥
उनकी हर सीख में हूँ, जीवन की छाया में॥
मैं ही धरती-आकाश, मैं ही तेरा प्राण हूँ॥
कण-कण में विराजित मैं, तेरा ही पहचान हूँ॥
दृष्टि खोल कर देख ले, धड़कन की हर चाल में॥
मैं ही हूँ हर रूप में, तेरे ही अस्तित्व में॥
हे नाथ! तुम ही सत्य हो, तुम ही जीवन सार॥
करुणा से भर्के, हृदय में समा जाएं संसार॥
जय श्री राम… जय जय राम॥
तुम ही मेरे आराध्य राम॥
तुम ही मेरी शां
ति हो…
तुम ही अंतिम धाम…
जय श्री राम…
जय जय राम…
सब्द - सुनिल कुमार कोइराला
#jaishreeram #SpiritualBhajan #SelfRealization #AtmaBodha #Advaita #RamBhajan #PeacefulSong #DevotionalMusic #Bhakti
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: