श्री स्वामी शरणाष्टकम् | गुरु देव स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी जी महाराज जी को नमन | Bharat Mata
Автор: Bharat Mata
Загружено: 2024-07-20
Просмотров: 2586
Описание:
श्री स्वामी शरणाष्टकम् | गुरु देव स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी जी महाराज जी को नमन | Bharat Mata
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी जी महाराज को समर्पित भारत माता की विशेष प्रस्तुति।
भारत भूमि महान है। महानता के अनगिनत रत्न इस महिमामयी भारत माता के आँचल मे सुशोभित है। इस भारत भूमि पर जिन महान विभूतियों ने समय-समय पर जन्म लेकर सुप्त मानवता को को जाग्रत किया, मानवीय मूल्यों का संरक्षण किया, भारतीय दर्शन की यशः पताका को असाधारण ऊँचाइयों तक फहराया और आदर्शों का सम्वर्धन किया। उसी परम्परा में युग-दृष्टा परमपूज्य यतिराज, संस्कृति-दिग्विजयी परम-योगेश्वर श्रद्धेय स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज का इस पावन पुनीत वसुन्धरा पर अवतरण हुआ है। पूज्य गुरुदेव एक सामान्य पुरुष मात्र ही नहीं है, अपितु वे एक ईश्वर कोटि के अवतारी पुरुष है. कारक महापुरुष है।
कभी-कभी समय की दीर्घ अवधि के बाद ऐसा महिमामण्डित व्यक्ति हमारे बीच लोक कल्याण के लिये अवतरित होता है। अपनी महिमा शक्ति और दीप्ति के कुछ अंश इस भवाटवी में बिखेरता है। वह इस जगत् में सामान्य जनों के बीच अपने सामान्य आचरण में विचरण अवश्य करता है, परन्तु यह विश्वास करना चाहिये कि वह आत्मा इस मर्त्य भूमि की नहीं है। वह अलौकिक दिव्य प्रकाश ही है। महान् तेजस्वी एवं महा महिमालिका आत्मा इस धराधाम पर मानव जीवन शिक्षण हेतु, निर्देशन हेतु आविर्भूत हुई है।
गुरु देव की पवित्रता, आध्यात्मिकता से सम्पन्न व्यक्तित्त्व अन्तः सहानुभूति और एकात्मता को अनुभूति उनके दिव्य आकर्षण को विकर्ण कर रही है। पूज्य स्वामी जी ने भारतीय धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक परम्परा के ऐसे यशस्वी क्रान्तिकारी गौरव ज्ञान की चेतना की है, जिससे न केवल भारत ही बल्कि अन्तर्राष्ट्रीय जगत् में भरतवंशियों को भारतीय जीवन दृष्टि के प्रति विनत कर दिया है। इतना ही नहीं पादभूत पददलित, पीड़ित और विमूर्च्छित भारतवासियों के मन में भी अपने गौरवमय अतीत, अत्युच्य सांस्कृतिक सम्पदा और सम्मुनत जीवन शिल्प के प्रति गौरवबोध का प्रबल भाव जगाया है। वे कुशल शिल्पकार की भाँति, कुम्भकार की भाँत मानव जीवन के शिल्पी हैं। हिमालय जैसी ऊँचाई और समुद्र जैसी विशालता गम्भीरता और समयबद्धता बरबस ही जनमानस को आकर्षित कर लेती है। जब उनका पारदर्शी वाणी प्रवाह निर्झरित होता है, तो श्रोता मुग्ध हुए बिना नहीं रहते।
समस्त मानव जाती को अपनी वाणी से ज्योतिर्मय करने वाले गुरु जी को भारत माता चैनल की ओर से कोटि-कोटि नमन।
Bharat Mata ( भारत माता ) चैनल भारतीय संस्कृति, इतिहास, धर्म, कला, और विज्ञान के एक संपूर्ण दर्पण के रूप मे कार्यरत है। हमारे चैनल की हर प्रस्तुति मे अद्भुत विचार, आदर्श कहानियाँ, और इस देश के आध्यात्मिक विकास की प्रेरणा प्राप्त होती है। हमारा प्रयास है की राष्ट्र गौरव से संबंधित राष्ट्रीय भावना को जन-जन तक प्रेषित करें। भारत वह राष्ट्र है जहां विविधता की अनंतता है, जहां धर्म, भाषा, और संस्कृति एकत्र होती है, और हमारा चैनल इस देश की हर धरोहर, हर इतिहास, हर कथा के आदर्शों की अद्भुतता को दर्शाता है।
#gurupurnima #swamisatyamitranandmaharaj #bharatmata
#guruji #gurupurnima #gurugyan
अगर आपको वीडियो पसंद आई हो तो Like, Share और Comment ज़रूर करें और हमारे चैनल को Subscribe करना न भूले
👉Visit Us: https://bharatmata.online/
👉Download The App: https://play.google.com/store/apps/de...
OUR SOCIAL MEDIA & CONTACTS
▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀▀
👉Whatapp Channel: https://www.whatsapp.com/channel/0029...
👉Instagram: / bharatmataonline
👉Facebook: / bharatmataonline
👉Twitter: / bharatmatalive
👉YouTube channel: / @bharatmataonline
.
.
.
#bharatmata
#bharatsamanvay
swami satyamitranand maharaj,satyamitranad ji ke pravachan,satyamitranand giri ji maharaj,Bharat Samanvay,avdheshanand giri maharaj,how to make bharat mata,श्री स्वामी शरणाष्टकम्,गुरु देव स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी जी महाराज जी को नमन,स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी जी महाराज,bharat mata mandir haridwar,bharat mata mandir,guru Purnima,guru purnima 2024,guru diksha,guru
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: