गुरुदेव तुमसे रौशन जीवन l Gurudev Tumse Raushan Jiwan l Guru Bhajan l Sri Sri Ravi Shankar Ji Songs
Загружено: 2026-02-26
Просмотров: 145
Описание:
#best #guru #gurudev #shrishriravishankar #new #song #trending #music #indianguru #hindisong #artofliving #love #india #bhajan
Lyrics:-
गुरुदेव तुमसे रौशन जीवन तुमसे महके हरेक क्षण,
श्वासों में तुम विश्वास में तुम तुमसे धड़के मेरा मन l
प्रेम सुधा बरसाते हो जीवन को जीना सिखलाते हो,
अंतर का अंधकार मिटाकर उजियारा फैलाते हो ll
सुदर्शन क्रिया का वरदान दे इक नया जीवन दिया,
सेवा साधना सत्संग का पथ तुमने ही तो दिखाया l
गुरुदेव तुमसे रौशन जीवन तुमसे महके हरेक क्षण,
श्वासों में तुम विश्वास में तुम तुमसे धड़के मेरा मन ll
मुस्कान में तेरी शांति बसे वाणी में अमृत रस बरसे,
तेरी कृपा से हर दुःख मिटे मन मंदिर में दीप जले l
गुरुदेव तुमसे रौशन जीवन तुमसे महके हरेक क्षण,
श्वासों में तुम विश्वास में तुम तुमसे धड़के मेरा मन ll
गुरु चरणों में मेरा संसार गुरु बिना सूना जीवन सार,
गुरु हैं प्रेम का आधार दीप जलाया ज्ञान का अपार l
गुरुदेव तुमसे रौशन जीवन तुमसे महके हरेक क्षण,
श्वासों में तुम विश्वास में तुम तुमसे धड़के मेरा मन ll
तेरी छाया में हम सबका जीवन हो सुखमय साकार,
तुम्हीं हो हमारे पालनहार तुमसे ही उजियारा संसार l
गुरुदेव तुमसे रौशन जीवन तुमसे महके हरेक क्षण,
श्वासों में तुम विश्वास में तुम तुमसे धड़के मेरा मन ll
© अनुराधा ©
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: