गुरु कृपा से भीतर देखूँ l Guru Kripa Se Bhitar Dekhun l Gurudev Sri Sri Ravi Shankar Ji Best Bhajans
Загружено: 2026-01-08
Просмотров: 1234
Описание:
#guru #bhajan #gurudev #srisriravishankar #new #song #music #hindisong #bhaktisong#guruji #devotional #love #artofliving #devotionalsong
Lyrics:-
गुरु कृपा से भीतर देखूँ तो आनंद हर पल छलके,
श्वासों के संग सुमिरन जागे मौन में सत्य झलके l
गुरु चरणों में शांति मिली श्वासों में ही संगीत बसा,
हर रोम मेरा मुस्काया जब गुरु का आशीष मिला ll
गुरु ही हैं जीवन की धारा गुरु से ही पहचान यहाँ,
गुरु बिना ज्ञान कहाँ सतगुरू के बिना ध्यान कहाँ l
गुरु कृपा से भीतर देखूँ तो आनंद हर पल छलके,
श्वासों के संग सुमिरन जागे मौन में सत्य झलके ll
मन की धुंध जब छा जाती चिंता कोई भी सताती,
गुरुवाणी की शीतलधारा हर इक दुख हर जाती l
गुरु कृपा से भीतर देखूँ तो आनंद हर पल छलके,
श्वासों के संग सुमिरन जागे मौन में सत्य झलके ll
हर क्षण उत्सव सा सहज भाव में जीना सिखाया,
सेवा साधना प्रेम से इस जीवन को सुंदर बनाया l
गुरु कृपा से भीतर देखूँ तो आनंद हर पल छलके,
श्वासों के संग सुमिरन जागे मौन में सत्य झलके ll
संपूर्ण सृष्टि एक है यह अनुभव गुरु ने ही कराया,
ना मैं गलत ना मैं अलग हूँ यह बोध गुरु ने दिया l
गुरु कृपा से भीतर देखूँ तो आनंद हर पल छलके,
श्वासों के संग सुमिरन जागे मौन में सत्य झलके ll
© अनुराधा ©
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: