*भरथना के कारोबारी की नहर में गिरी कार, कारोबारी समेत पत्नी और बेटे की मौत*
Автор: Brajesh Porwal
Загружено: 2026-02-19
Просмотров: 4001
Описание: औरैया से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां शादी समारोह से लौट रहे एक परिवार की खुशियां रास्ते में ही खत्म हो गईं। भरथना के एक कारोबारी की कार गहरी नहर में गिर गई, जिससे कारोबारी, उनकी पत्नी और बेटे — तीनों की मौत हो गई। हादसे का पता सुबह तब चला, जब राहगीरों ने नहर में कार का टायर देखा। मृतक परिवार मूल रूप से इटावा जिले के भरथना कस्बे के मोहल्ला मोतीगंज का रहने वाला था। कारोबारी राजीव कुमार पोरवाल, जो चीनी और डालडा के व्यापारी बताए जा रहे हैं, अपनी पत्नी मधु गुप्ता और 27 वर्षीय बेटे शिवम के साथ रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम दिबियापुर के एक रिसोर्ट में आयोजित था। देर रात समारोह से लौटते समय उनकी कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसा अछल्दा थाना क्षेत्र के तुरुकपुर गांव के पास हुआ। रात का समय होने की वजह से किसी को भी घटना की भनक नहीं लग सकी। सुबह करीब सात बजे राहगीरों ने नहर में कार का टायर देखा। शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला गया। कार के दरवाजे लॉक मिले। शीशा तोड़कर जब अंदर देखा गया, तो तीनों लोग मृत पाए गए। पानी में रातभर डूबे रहने के कारण शवों की हालत खराब हो चुकी थी। गाड़ी में मिला मोबाइल भी भीगा हुआ था। सिम निकालकर नंबरों पर संपर्क किया गया, जिसके बाद परिवार की पहचान हो सकी। पुलिस ने तीनों शवों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और भरथना कस्बे के व्यापारी वर्ग में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि मृतक का बड़ा बेटा नोएडा में रहकर व्यापार करता है। घटना की सूचना मिलते ही वह भी औरैया के लिए रवाना हो गया। अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार और इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया।#breakingnews #bharthananews #uttarpradesh #etawahlatestnews #latestnews #etawahpolice #hindinews #india #viralnews#औरैया न्यूज़#औरैया न्यूज़
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: