बंधक श्रम उन्मूलन दिवस 2026 | स्टेट एक्शन प्लान का विमोचन | नई 4 श्रम संहिताओं पर कार्यशाला | भोपाल
Автор: MPBOCW – Official
Загружено: 2026-02-09
Просмотров: 83
Описание:
बाल एवं बंधक श्रम के उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत
श्रम विभाग, मध्य प्रदेश शासन द्वारा तैयार किए गए स्टेट एक्शन प्लान का विमोचन आज श्री प्रहलाद सिंह पटेल जी,
श्रम मंत्री द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्रम आयुक्त, श्रीमती तन्वी हुड्डा जी ने बताया कि इस स्टेट एक्शन प्लान के अंतर्गत बाल एवं बंधक श्रम प्रथा के उन्मूलन हेतु सभी संबंधित स्टेकहोल्डर्स के साथ समन्वय कर निर्धारित एसओपी के अनुसार
निरीक्षण, अभियोजन, विमुक्ति एवं पुनर्वास जैसी कार्यवाहियों को चरणबद्ध तरीके से प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा।
कार्यशाला के दौरान भारत सरकार द्वारा लागू की गई नई 4 श्रम संहिताओं —
🔹 व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य स्थिति संहिता
🔹 वेतन संहिता
🔹 औद्योगिक संबंध संहिता
🔹 सामाजिक सुरक्षा संहिता
पर भी विस्तृत प्रस्तुति दी गई।
यह कार्यशाला श्रमिकों की सुरक्षा, कल्याण एवं औद्योगिक संबंधों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।
📍 स्थान: कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, भोपाल
📅 दिनांक: 9 फरवरी 2026
#BondedLabourAbolitionDay #बालश्रमउन्मूलन #LabourCodes
#MPGovernment #MPBOCW
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: