साथ साथ तुम चलते रहो, Sath sath tum chalte raho
Автор: Akhilesh Shukla
Загружено: 2023-01-18
Просмотров: 11
Описание:
-साथ साथ तुम चलते रहो-
साथ साथ तुम चलते रहो,
दिल की बात कुछ करते रहो।
साथ साथ तुम, चलते रहो,
दिल की बात कुछ, करते रहो।
जिंदगी सफ़र, है बड़ा मगर,
हमसफ़र यहां, चुनते रहो।
साथ साथ तुम चलते रहो---
राहें प्यार की, छोड़ना नहीं,
दिल मेरा कभी, तोड़ना नहीं।
हौसलों की फिर, वो उड़ान हो,
पास अब मेरे, आसमान हो।
मंजिलें यूंही, आसान हों,
सपने नये बुनते रहो।
साथ साथ तुम, चलते रहो,
दिल की बात कुछ, करते रहो,
जिंदगी सफ़र, है बड़ा मगर,
हमसफ़र यहां, चुनते रहो।
सांस ये मेरी, जब तक चले,
प्यार तेरा ही, दिल में रहे।
इश्क़ का मेरे, ये मुकाम हो,
सामने तू ही, सुबह शाम हो।
दिल भी कह रहा, आके जाने जां,
धड़कनों में तुम, धड़कते रहो।
साथ साथ तुम, चलते रहो--
सौगात प्यार की, वो हमें मिली,
हर दिन सुहाना है, और रात चांदनी।
मौसम बहारों का, आया है इस तरह,
खुश्बू तेरी बनी, मेरे जीने की वजह।
धड़कन मेरी यही, करती यहां दुआ,
सांसों में तुम मेरी, महकते रहो।
साथ साथ तुम, चलते रहो,
दिल की बात कुछ, करते रहो।
जिंदगी सफ़र, है बड़ा मगर,
हमसफ़र यहां, चुनते रहो।
साथ साथ तुम चलते रहो---
अखिलेश शुक्ला, खुटार,
शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: