बड़ी सुंदर है तेरी नगरिया। Gaura ke Sanwariya. Chalte chalte mili hai dagariya.Akhilesh Shukla
Автор: Akhilesh Shukla
Загружено: 2026-02-13
Просмотров: 41
Описание:
#आई_बाबा_की_नगरिया
#चलते_चलते_मिली_है_डगरिया,
#आई_भोले_की_नगरिया,
चलते चलते मिली है डगरिया,
ओ, आई बाबा की नगरिया।
बड़ी सुंदर है तेरी नगरिया,
गौरा के सांवरिया,
अब तो बीतेगी इसमें उमरिया,
गौरा के साँवरिया।
चलते चलते मिली है डगरिया,
ओ, आई भोले की नगरिया।
चलते चलते मिली है----
भोले बैठे हैं गौरा के संग में,
वो तो भस्म लगाये अंग अंग में,
लग न जाये उनको नजरिया,
हो, आई भोले की नगरिया,
चलते चलते---
माथे पर चंदा उनके साजे,
और जटाओं में गंगा विराजे,
गले में है सर्पों की लहरिया,
हो, आई भोले की नगरिया,
चलते चलते मिली है--
भोले आसन ऐसे विराजे,
नंदी बैठे हैं उनके आगे,
वो तो सुनते हैं सबकी खबरिया,
हो, आई भोले की नगरिया,
चलते चलते मिली है--
शिव का शासन है कितना निराला,
खुद ही पीते हैं बिष का भी प्याला,
करते औरों की----
करते देवों की लम्बी उमरिया,
हो, आई भोले की नगरिया,
चलते चलते मिली है---
हम भी आये हैं दरबार तेरे,
कष्ट हर लो बाबा मेरे,
अब तो हमरी भी ले लो खबरिया,
गौरा के साँवरिया,
नेक रखना ये मन की गठरिया,
गौरा के साँवरिया,
चलते चलते मिली है डगरिया,
हो आई भोले की नगरिया,
चलते चलते मिली है डगरिया,
हो, आई बाबा की नगरिया।
चलते चलते मिली है डगरिया।
#हमरी_भी_ले_लो_खबरिया_गौरा_के_साँवरिया
चलते चलते-------
Akhilesh Shukla
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: