ycliper

Популярное

Музыка Кино и Анимация Автомобили Животные Спорт Путешествия Игры Юмор

Интересные видео

2025 Сериалы Трейлеры Новости Как сделать Видеоуроки Diy своими руками

Топ запросов

смотреть а4 schoolboy runaway турецкий сериал смотреть мультфильмы эдисон
Скачать

Family Legacy of Dr Shakeel Ahmad | Freedom Struggle | Oral History | Madhubani | Bihar | Darbhanaga

Автор: Heritage Times

Загружено: 2023-02-23

Просмотров: 1878

Описание: Family Legacy of Dr Shakeel Ahmad | Freedom Struggle | Madhubani | Bihar | Darbhanaga | India |


अहमद गफ़ूर का जन्म 1901 बिहार तिरहुत इलाक़े के एक ज़मींदार घराने में हुआ था। वालिद का नाम ख़ुदा बख़्श था, सुक्की गाँव के रहने वाले थे, जिनका हज के दौरान 1917 में इंतक़ाल हो गया। जिसके बाद सारी ज़िम्मेदारी अहमद गफ़ूर के कंधे पर आ गई। सामाजिक कार्य में हिस्सा लेने लगे। साथ ही जंग ए आज़ादी में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। असहयोग और ख़िलाफ़त आंदोलन के समय विदेशी सामान का खुल कर बहिष्कार किया, और अपने सारे विलायती कपड़े की होली जला दी। खादर का कपड़ा ही पहनने लगे। इलाक़े में बहुत मक़बूलियत थी। 1937 में जब चुनाव हुआ तब कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा। और जीत कर सदन का हिस्सा बने। सदन की करवाई में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और तिरहुत इलाक़े में हर साल आने वाली बाढ़ की समस्या पर सवाल उठाये। टू-नेशन थ्योरी की पुरज़ोर मुख़ालिफ़त की। 1948 में मात्र 48 साल की उम्र में इंतक़ाल हो गया।

9 जनवरी 1924 को मधुबनी मे एक महज़्ज़ब ख़ानदान में पैदा हुए शकूर अहमद हिन्दुस्तान की जंग ए आज़ादी के क़द्दावर नेता, भारत छोड़ो आंदोलन के नायक और बिहार विधानसभा के पूर्व उपसभापति थे। शकूर अहमद के वालिद अहमद ग़फ़ूर ख़ुद हिन्दुस्तान की जंग ए आज़ादी के अज़ीम रहनुमा थे और 1937 में कांग्रेस के टिकट पर जीते हुए विधायाक थे। शुरुआती तालीम घर पर हासिल करने के बाद आगे की तालीम के लिए पटना युनिवर्सटी में दाख़िला लिया और इक़बाल हॉस्टल में रह कर पढ़ाई करने लगे जो उस समय मोहमडण हॉस्टल कहलाता था।

वो 1942 का दौर था, गांधी जी के क़ियादत में युसुफ़ जाफ़र मेहर अली ने “अंग्रेज़ो भारत छोड़ो” का नारा दिया देखते ही देखते पुरे भारत में चिंगारी आग की शकल ले ली। पटना युनिवर्सटी में भी छात्रों इसमे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और युनिवर्सटी की लाईब्रेरी और दिगर ऑफ़िस को आग ते हवाले कर दिया। उस समय पटना युनिवर्सटी के अंग्रेज़ स्टाफ़ ने मोहमडण हॉस्टल(इक़बाल हॉस्टल) में आकर वहां रह रहे मुस्लिम छात्रों को ये कह कर भड़काने की कोशिश की के देखो हिन्दु लड़के पटना युनिवर्सटी के लाईब्रेरी में आग लगा रहे हैं। ये सुनते ही हॉस्टल में मौजूद लड़के फ़ौरन अंग्रेज़ स्टाफ़ के साथ हो लिए, मात्र 18 साल के शकूर अहमद जिन्हे सियासी समझ वालिद अहमद ग़फ़ूर से विरासत में मिली थी ने फ़ौरन इस बात का विरोध किया और कहा “ये हिन्दु और मुसलमानो को लड़वाने की साज़िश है, क्युंके अगर इस स्टाफ़ की नियत सच में साफ़ होती तो ये हिन्दु लड़के ना कह कर आराजक तत्व कहते” शकूर अहमद की बात सारे छात्रों को समझ में आ गई और देखते ही देखते साल छात्र वापस हॉस्टल में चले गए। अंग्रेज़ स्टाफ़ शकूर अहमद से बहुत नाराज़ हुआ और अगले दिन ही उन्हे पटना युनिवर्सटी ये कह कर निकाल दिया के आप हमारे कॉलेज मैं पढ़ने लायक़ नही हैं। इसके बाद शकूर अहमद ने वापस मुड़ कर नही देखा और अपने “भारत छोड़ो आंदोलन” में कूद पड़े। अंग्रेज़ो ने गोली चलाई, काफ़ी साथी शहीद हुए और कई दोस्त घायल हुए। यहां तक के रुम पार्टनर को भी गोली लगी तो उसे कांधे पर उठा कर पटना मेडिकल कॉलेज ले गए। अंग्रेज़ो ने पुरे हॉस्पिटल को घेर लिया, शूट ऑन साईट का ऑर्डर था, इस लिए नाव की मदद से गंगा नदी पार किया और काफ़ी दिन अंडर ग्राऊंड रहे।

फिर वालिद अहमद ग़फ़ूर के साथ जंग ए आज़ादी में लगातार हिस्सा लेते रहे और 1947 में हिन्दुस्तान आज़ाद हुआ, पर 1949 में सर से वालिद का साया उठ गया। 28 साल की उम्र में 1952 में पहली बार विधायक बने और इसी तरह पांच बार चूने गए। और शकूर अहमद वाहिद शख़्स है जिन्हे बिहार विधानसभा के उपसभापति पद पर 2 बार बैठाया गया। इनका पहला कार्यकाल 1 जुलाई 1970 से 8 जनवरी 1972 तक रहा और दुसरा कार्यकाल 4 जुन 1972 से 30 अप्रेल 1977 तक रहा। और बिहार विधानसभा के इतिहास मे उपसभापति पद पर सबसे अधिक दिन रहने वाले शख़्स का नाम शकूर अहमद ही है।

मिथिलांचल के विकास में भी शकूर साहब के महत्वपूर्ण योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। जब तक वो सियासत मे रहे कर्मठता के साथ विकासात्मक कार्यो के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहा। उनके कार्यकाल में विकास की कई मंजिल तय की गई। दरभंगा मेडिकल कालेज तथा मिथिला विश्वविद्यालय का निर्माण उनके कार्यकाल मे ही हुआ. 13 जुलाई 1981 को शकूर अहमद ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कहा। कांग्रेस के क़द्दावर नेता पुर्व सांसद व पुर्व मंत्री डॉ शकील अहमद उनके बेटा हैं, और वो उनकी सियासी विरासत को संभाल रहे हैं।

By, Md Umar Ashraf

http://www.heritagetimes.in/shakoor_a...

आप पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ शकील अहमद के अपने सगे दादा हैं।

See More ~ www.heritagetimes.in

#LostMuslimHeritageOfBihar #biharimuslimdiaspora #bihar #Bihari #बिहार #BihariMuslims #BihariMuslim #MuslimOfBihar #MuslimsOfBihar #azadikaamritmahotsav #Darbhanga #biharvidhansabha #biharvidhanparishad #Patna #biharlegislativecouncil #biharlegislativeassembly #CM #PM #MLA #MLC #primeminister #chiefminister #AbdulQaiyumAnsari #Mominconference #JamiatUlamHind #history #historic #historical #AhmadGhafoor #Tirhut

Не удается загрузить Youtube-плеер. Проверьте блокировку Youtube в вашей сети.
Повторяем попытку...
Family Legacy of Dr Shakeel Ahmad | Freedom Struggle | Oral History | Madhubani | Bihar | Darbhanaga

Поделиться в:

Доступные форматы для скачивания:

Скачать видео

  • Информация по загрузке:

Скачать аудио

Похожие видео

पटना के सादिक़पुर की तबाही और बिहार में अंग्रेज़ों की बेरहमी

पटना के सादिक़पुर की तबाही और बिहार में अंग्रेज़ों की बेरहमी

📷 «Мы просто привыкли»: уникальные снимки эпохи молчания | Архивный Вздох

📷 «Мы просто привыкли»: уникальные снимки эпохи молчания | Архивный Вздох

Bangladesh Election से पहले क्या है Dhaka में माहौल, आम जनता से लेकर कैंडिडेट तक क्या बोले? | (BBC)

Bangladesh Election से पहले क्या है Dhaka में माहौल, आम जनता से लेकर कैंडिडेट तक क्या बोले? | (BBC)

Конец ассасинов: как монголы сломали Аламут и превратили тайную войну в пепел

Конец ассасинов: как монголы сломали Аламут и превратили тайную войну в пепел

Powerful speech by Maulana Abul Kalam Azad

Powerful speech by Maulana Abul Kalam Azad

Role of Imarat E Sharia in Indian Freedom Movement and Nation Building

Role of Imarat E Sharia in Indian Freedom Movement and Nation Building

जनरल की किताब को लेकर कौन झूठ बोल रहा है? जनरल या प्रकाशक? राहुल ने उठाए सवाल

जनरल की किताब को लेकर कौन झूठ बोल रहा है? जनरल या प्रकाशक? राहुल ने उठाए सवाल

A Forgotten Monument in Patna | Why Mir Ashraf Mosque Needs Our Attention | Bihar | Masjid | ASI

A Forgotten Monument in Patna | Why Mir Ashraf Mosque Needs Our Attention | Bihar | Masjid | ASI

How Thailand Escaped European Colonization

How Thailand Escaped European Colonization

जहां Gautam Buddha को ज्ञान मिला उस जगह पर किसका अधिकार Hindu या बौद्ध? Bodhgaya | Mahabodhi Temple

जहां Gautam Buddha को ज्ञान मिला उस जगह पर किसका अधिकार Hindu या बौद्ध? Bodhgaya | Mahabodhi Temple

Netaji’s Sepoy from Rangoon | INA Soldier R Madhavan | Netaji Subhas Chandra Bose | Azad Hind Fauj

Netaji’s Sepoy from Rangoon | INA Soldier R Madhavan | Netaji Subhas Chandra Bose | Azad Hind Fauj

Planet Patna, Bihar's first private heritage museum

Planet Patna, Bihar's first private heritage museum

British Brutality & Resistance: The Story of Maulvi Ahmadullah Sadiqpuri and his family | Patna

British Brutality & Resistance: The Story of Maulvi Ahmadullah Sadiqpuri and his family | Patna

महिला MP का Video वायरल, Naravane Book Controversy पर Rahul ने फोन दिखाया, Om Birla कहां गए?

महिला MP का Video वायरल, Naravane Book Controversy पर Rahul ने फोन दिखाया, Om Birla कहां गए?

Wazd at Mehfil E Sama in Khanquah Munemia, Mitan Ghat, Patna, Bihar India.

Wazd at Mehfil E Sama in Khanquah Munemia, Mitan Ghat, Patna, Bihar India.

Nawab Asaf -ud -daoula

Nawab Asaf -ud -daoula

सर्वोच्च न्यायालय मे सूनवाई Hearing in Supreme Court | Mahabodhi mahavihar Mukti aandolan

सर्वोच्च न्यायालय मे सूनवाई Hearing in Supreme Court | Mahabodhi mahavihar Mukti aandolan

Ai से देखे: अंग्रेजों ने भारत को गुलाम कैसे बनाया? Dark Truth of British Rule

Ai से देखे: अंग्रेजों ने भारत को गुलाम कैसे बनाया? Dark Truth of British Rule

Mohan Bhagwat Speech: ब्राह्मणों के लिए जमकर दहाड़े मोहन भागवत, एक बयान से सबकी बोलती बंद कर दी!

Mohan Bhagwat Speech: ब्राह्मणों के लिए जमकर दहाड़े मोहन भागवत, एक बयान से सबकी बोलती बंद कर दी!

SHAHEED-E-AZAM BHAGAT SINGH | PART 22 | जब भगत सिंह के घर पड़ी रेड में मिली फरार क्रांतिकारी की फोटो

SHAHEED-E-AZAM BHAGAT SINGH | PART 22 | जब भगत सिंह के घर पड़ी रेड में मिली फरार क्रांतिकारी की फोटो

© 2025 ycliper. Все права защищены.



  • Контакты
  • О нас
  • Политика конфиденциальности



Контакты для правообладателей: [email protected]