शशांकासन, विधि लाभ और सावधानियाँ। Shashankasana, Method Benefits and Precautions| Rabbit Pose
Автор: Yog Bharati
Загружено: 2021-05-31
Просмотров: 497
Описание:
सरल और सर्वोपयोगी शशांकासन
क्या आपका बच्चा हमेशा उग्र और आक्रामक रहता है? क्या आपका बच्चा बहुत जिद्दी और प्रतिक्रियाशील है? क्या आपका बच्चा हमेशा अशांत और क्रोधित रहता है? यदि हाँ, तो परेशान न हों। उसे बहला फुसलाकर शशांकासन कराएँ। मेरा दावा है कि इसके चमत्कारिक परिणाम देखकर आप आश्चर्यचकित रह जाएँगे।
शशांक आसन का अभ्यास खाली पेट दिन में दो या तीन बार कर सकते हैं। एक बार में 1 मिनट से प्रारंभ करके स्थित और आवश्यकता के अनुसार 5 से 10 मिनट तक इसका अभ्यास कराया जा सकता है।
शशांकासन से पूर्व बज्रासन का अभ्यास करना चाहिए। बज्रासन का लिंक नीचे दिया जा रहा है।
👇
• वज्रासन करने का सही तरीका, लाभ व सावधानी।T...
आसन अष्टांगयोग का तीसरा सोपान है। किसी विशेष शारीरिक स्थिति में एक निश्चित समय तक स्थित होने आसन कहा जाता है। महर्षि पतञ्जलि आसन को परिभाषित करने के लिए "स्थिर सुखमासनम् ।" लिखा है।
समय- प्रातःकाल अथवा सायंकाल खाली पेट।
स्थान- योगाभ्यास के लिए नदी का तट, बागीचा, पार्क या छत जैसे खुले आसमान और खुली हवा वाली जगह को श्रेष्ठ माना जाता है। इसके अभाव में घर के किसी शांत और हवादार स्थान का चयन करें जहाँ नमी, सीलन, धूल, धुआँ या अन्य किसी प्रकार का प्रदूषण न हो।
1- अभ्यास के समय पेट खाली होना चाहिए, इसलिए प्रातः कालीन अभ्यास पर अधिक बल दिया गया है। सामान्यतः भोजन के बाद तीन-चार घंटे का और अल्पाहार के बाद एक-दो घण्टे का अंतर देना आवश्यक माना जाता है।
2- आसनों के पूर्व स्नान कभी भी किया जा सकता है किंतु आसनाभ्यास के बाद स्नान में आधे घंटे तथा भोजन या जलपान में एक घंटे का अंतर अनिवार्य है।
3- अत्यधिक दुर्बलता और ज्वर आदि तरुण रोगों की स्थिति में आसनों का अभ्यास नहीं करना चाहिए।
4- योग में अति या शीघ्रता हानिकारक सिद्ध हो सकती है अतः आसनों का अभ्यास सदैव अपनी क्षमता और आवश्यकता को ध्यान में रखते हुये ही करें।
5- स्त्रियों को मासिक स्राव तथा गर्भावस्था के अंतिम दिनों में (इस अवस्था में लाभकारी कुछ निर्देशित आसनों को छोड़कर) योगाभ्यास नहीं करना चाहिए।
6- किसी बीमारी के उपचार अथवा उन्नत आसनों के अभ्यास हेतु अनुभवी योगाचार्य का प्रत्यक्ष मार्गदर्शन अनिवार्य है।
#YogBharati #Shashankasana
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: