अबुआ झारखंड- कुड़ुख लोक संस्कृति एवं भाषा साहित्य का वर्तमान परिदृश्य | DD JHARKHAND
Автор: DD Jharkhand
Загружено: 2026-01-22
Просмотров: 107
Описание:
अबुआ झारखंड- कुड़ुख लोक संस्कृति एवं भाषा साहित्य का वर्तमान परिदृश्य | DD JHARKHAND
अबुआ झारखंड” के इस विशेष कार्यक्रम में झारखंड की समृद्ध कुड़ुख (उरांव) लोक संस्कृति, भाषा और साहित्य के वर्तमान परिदृश्य पर गहन चर्चा की गई है। कार्यक्रम के माध्यम से कुड़ुख समुदाय की सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और भाषा की जीवंतता को दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया गया है। इस कड़ी में विशेषज्ञ डॉ नारायण भगत, पूर्व हेड ऑफ डिपार्टमेंट, कुड़ुख विभाग, रांची विश्वविद्यालय, कुड़ुख भाषा की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, उसकी लोक परंपराओं और साहित्यिक विकास पर प्रकाश डालते हैं। वे बताते हैं कि किस प्रकार लोकगीत, लोककथाएँ, नृत्य और परंपरागत रीति-रिवाज कुड़ुख समाज की पहचान को आज भी जीवित रखे हुए हैं।
वहीं प्रेमचंद उरांव, असिस्टेंट प्रोफेसर, गुमला कॉलेज, कुड़ुख भाषा के वर्तमान समय में सामने आ रही चुनौतियों, नई पीढ़ी की भूमिका और शैक्षणिक स्तर पर इसके संरक्षण व प्रचार-प्रसार पर अपने विचार रखते हैं। चर्चा के दौरान यह भी सामने आता है कि आधुनिकता और वैश्वीकरण के दौर में कुड़ुख भाषा और साहित्य को संरक्षित करने के लिए शिक्षा, शोध और सांस्कृतिक मंचों की कितनी अहम भूमिका है।
DD झारखंड का यह प्रयास न केवल आदिवासी भाषाओं और लोक संस्कृति के संरक्षण की दिशा में सार्थक कदम है, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का भी एक प्रभावी माध्यम है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से इन बिंदुओं की विस्तार पूर्वक चर्चा की गई है -:
“अबुआ झारखंड” में कुड़ुख लोक संस्कृति पर विशेष चर्चा
कुड़ुख भाषा, साहित्य और परंपराओं का वर्तमान परिदृश्य
डॉ नारायण भगत द्वारा ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विश्लेषण
प्रेमचंद उरांव द्वारा शिक्षा और युवाओं की भूमिका पर चर्चा
लोकगीत, लोककथाएँ और नृत्य कुड़ुख पहचान का आधार
आधुनिक समय की चुनौतियाँ और संरक्षण के उपाय
आदिवासी भाषाओं के संवर्धन में DD झारखंड की पहल
kurukh language oraon culture tribal literature folk culture jharkhand indigenous languages
language preservation tribal heritage dd jharkhand #abuajharkhand #kurukhlanguage #oraonculture #triballiterature #folkheritage #indigenousvoices #cultureofjharkhand #ddjharkhand #ddnational #ddjharkhand #wavesott
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: