चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में बोर्ड परीक्षा को लेकर अहम बैठक, डीएम ने दिए सख्त निर्देश !
Автор: UP VOICE 24
Загружено: 2026-02-12
Просмотров: 39
Описание:
मचौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में बोर्ड परीक्षा को लेकर अहम बैठक, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
मेरठ। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से 12 मार्च 2026 तक जनपद के 98 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न कराई जाएंगी। परीक्षाओं के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर गुरुवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। जनपद में परीक्षा संचालन के लिए 09 जोनल मजिस्ट्रेट, 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 98 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 98 केंद्र व्यवस्थापक तथा 98 वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की गई है।
जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा पूरी सतर्कता, पारदर्शिता और सुचिता के साथ संपन्न कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या गड़बड़ी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ ने जानकारी दी कि सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों की 24×7 सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी, जिससे परीक्षाएं शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण में आयोजित हो सकें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर), अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), पुलिस अधीक्षक (यातायात) तथा माध्यमिक शिक्षा परिषद, क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ के अपर सचिव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: