PM मोदी CM योगी द्वारा मेरठ नमो भारत रैपिड रेल पूर्ण कॉरिडोर व मेरठ मेट्रो का लोकार्पण
Автор: UP VOICE 24
Загружено: 2026-02-22
Просмотров: 54
Описание:
Yogi Adityanath बोले – पीएम मोदी नए और आधुनिक भारत के निर्माता
Narendra Modi ने किया दिल्ली–मेरठ नमो भारत रैपिड रेल पूर्ण कॉरिडोर व मेरठ मेट्रो का लोकार्पण
मेरठ, 22 फरवरी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नए और आधुनिक भारत का शिल्पी बताते हुए कहा कि उनके “विकसित भारत” विजन की आज वैश्विक स्तर पर सराहना हो रही है। रविवार को मेरठ के मोहिउद्दीनपुर में दिल्ली–मेरठ नमो भारत रैपिड रेल संपूर्ण कॉरिडोर और मेरठ मेट्रो के लोकार्पण अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की कार्यशैली पूरे देश के लिए प्रेरणा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री विकास कार्यों की जिस गंभीरता से समीक्षा करते हैं, उतनी समीक्षा शायद ही कोई मंत्री अपने विभाग की करता हो। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल भारत और गरीब कल्याण योजनाओं के माध्यम से देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।
तेजी से घट रही दिल्ली–मेरठ की दूरी
सीएम योगी ने कहा कि पहले मेरठ से दिल्ली पहुंचने में चार से पांच घंटे तक लग जाते थे, लेकिन अब 12 लेन एक्सप्रेसवे और नमो भारत रैपिड रेल के माध्यम से यह दूरी 45–50 मिनट में तय हो रही है। उन्होंने कहा कि नमो भारत, वंदे भारत और अमृत भारत जैसी आधुनिक ट्रेनों के जरिए भारत की नई पहचान बन रही है।
उन्होंने बताया कि हाल ही में गौतम बुद्ध नगर में सेमीकंडक्टर प्लांट का शिलान्यास किया गया है, जो भविष्य की चुनौतियों के लिए देश को तैयार करेगा।
एआई समिट में भी गूंजा भारत का विजन
मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में आयोजित एआई इंपैक्ट समिट का उल्लेख करते हुए कहा कि 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया विजन की सराहना की। उन्होंने बताया कि फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron ने भारत की डिजिटल पहचान और आयुष्मान भारत योजना की विशेष प्रशंसा की।
खेल विश्वविद्यालय व जेवर एयरपोर्ट के लोकार्पण का अनुरोध
मुख्यमंत्री ने मेरठ में बन रहे Major Dhyan Chand Sports University का जिक्र करते हुए कहा कि यह अप्रैल तक पूर्ण रूप से तैयार हो जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री से इसके लोकार्पण का अनुरोध किया।
साथ ही उन्होंने Noida International Airport (जेवर एयरपोर्ट) के उद्घाटन के लिए भी प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया।
मेरठ की क्रांतिकारी विरासत को नमन
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरठ की धरती 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की साक्षी रही है। उन्होंने क्रांतिनायक धन सिंह गुर्जर, राव कदम सिंह, शाहमल और मातादीन वाल्मीकि को नमन करते हुए कहा कि इसी धरती से आजादी की लड़ाई का बिगुल फूंका गया था।
12,930 करोड़ की परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ की धरती से 12,930 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं। दिल्ली के सराय काले खां से न्यू अशोक नगर (5 किमी) और मेरठ साउथ से मोदीपुरम (21 किमी) तक नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन किया गया। साथ ही मेरठ मेट्रो (मेरठ साउथ से मोदीपुरम) की सौगात भी दी गई।
इस दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने मेरठ मेट्रो में सफर कर दिव्यांग बच्चों, स्कूली छात्रों और मेडिकल छात्रों से संवाद भी किया।
कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: