माँ चंद्रिका देवी धाम दर्शन तथा मंदिर यात्रा से जुड़ी जानकारी | 4K | दर्शन 🙏
Автор: Tilak
Загружено: 2023-01-27
Просмотров: 8861
Описание:
श्रेय:
संगीत एवम रिकॉर्डिंग - सूर्य राजकमल
लेखक - रमन द्विवेदी
भक्तों नमस्कार! प्रणाम! सादर नमन और अभिनन्दन! भक्तों आज हम आपको अपने लोकप्रिय कार्यक्रम दर्शन के माध्यम से जिस मंदिर की यात्रा करवाने जा रहे हैं वो चन्द्रिका देवी मंदिर के नाम से विख्यात है।
मंदिर के बारे में:
भक्तों चन्द्रिका देवी मंदिर लखनऊ शहर से उत्तर दिशा में करीब 30 किलोमीटर दूर प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण कठवारा नामक स्थान पर गोमती नदी के तट पर बक्शी का तालाब नमक क्षेत्र पर स्थित है। चन्द्रिका देवी मंदिर पूरे भारतवर्ष के लोगों की आस्था का केंद्र होने के साथ-साथ एक दर्शनीय स्थल भी है जो यहाँ पहुँचने वाले भक्तों को भक्ति के साथ-साथ अनुपम प्राकृतिक सुखों की अनुभूति करवाता है। यह मन्दिर अत्यंत पुराना है यहाँ हर महीने अमावस्या और नवरात्रि के अवसर पर लाखों भक्तो का जमघट देखने को मिलता है.
उत्सव व मेला:
भक्तों यों तो चन्द्रिका देवी मंदिर में प्रत्येक मास की अमावस्या के साथ साथ सभी त्योहारों में बड़े धूमधाम से माता की विशेष पूजा अर्चना के साथ साथ भक्तों की भारी भीड़ इकट्ठी होती है किन्तु ग्रीष्म व् शारदीय नवरात्रि के समय यहाँ भव्य और विशाल मेले का आयोजन किया जाता है. इस अवसर पर पूरे देश से लाखों की संख्या में भक्तगण माता के दर्शन को पहुँचते हैं. इन 9 दिनों में पूरा मंदिर परिसर आसपास के जिलों से आए हुए शरणार्थियों और मां के भक्तों से खचाखच भरा रहता है।
मंदिर के आस पास:
भक्तों माँ चन्द्रिका देवी के मंदिर परिसर में सैकड़ों की संख्या में दुकाने वर्ष भर सजी रहती हैं. इन दुकानों पर प्रायः लोगों की अच्छी-खासी भीड़ दिखाई देती है. भक्तगण माता के दरबार के लिए प्रसाद, हार फूल, नारियल चुनरी, माता के लिए श्रृंगार, साज-सज्जा की वस्तुएं व बच्चों के खेल-खिलौने खरीदते हैं. यहाँ कुछ चाट-पकौड़े, समोसे, गोलगप्पे, चाय, दही, लस्सी की दुकाने भी हैं. जहाँ लोग माता के दर्शन के बाद अपने परिवार के साथ बैठकर स्वल्पाहार, नाश्ता व पकवानों का आनंद लेते हैं.
कटकवासा से कठवारा:
भक्तों इस स्थान का कठवारा नाम होने के पीछे भी एक कथा है जिसके अनुसार - सेना को कटक भी कहा जाता है, चूँकि इस क्षेत्र में पांडवो की सेना अर्थात कटक ने वास किया, जिसकी वजह से यह स्थान कटकवासा के नाम से प्रसिद्ध हुआ. जो वर्तमान काल में कठवारा के नाम से जाना जाता है।
दर्शन का समय:
भक्तों माँ चन्द्रिका का मंदिर भक्तों के दर्शनार्थ सुबह 7 बजे बजे खुल जाता है और दोपहर 1 बजे तक खुला रहता है. दोपहर में 1 बजे से 2 बजे तक मंदिर बंद रहता है। और दो बजे के बाद रात्रि 10 बजे तक खुला रहता है. इसलिए आप जब भी इस मंदिर में दर्शनार्थ जायें तो इस समय अवधि को ध्यान में रखें.
रुकने की जगह:
भक्तों अगर आप चन्द्रिका देवी मंदिर दर्शनार्थ जा रहे हैं और इसके आस पास ठहरने की कोई अच्छी जगह देख रहे हैं तो मंदिर परिसर एक धरमशाला है इसके अतिरिक्त लखनऊ में कई मध्यम स्तरीय और शीर्ष होटल हैं। जहां आप अपनी सुविधा और क्षमता अनुसार ठहर सकते हैं।
कैसे पहुंचें:
लखनऊ एयरपोर्ट से चंद्रिका देवी मंदिर की दूरी मात्र 29 किलोमीटर है, ऐसे में लोग 45 मिनट में निजी वाहन कर आसानी से यहां तक पहुंच सकते हैं। वहीं लखनऊ रेलवे स्टेशन से मंदिर की दूरी करीब 30 किलोमीटर है, ऐसे में पर्यटक निजी वाहन कर आसानी से मंदिर तक पहुंच सकते हैं।
भक्तों! अगर आप कठवारा पहुँचकर माँ चन्द्रिका देवी के दर्शन पूजन और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने को इच्छुक हैं तो अपने बजट, क्षमता और सुविधा अनुसार यात्रा का शुभारंभ कीजिये।तो आज के इस एपिसोड में इतना ही, एक नए धाम की यात्रा में फिर मिलते हैं... नमस्कार...प्रणाम ॥इति शुभम॥
भक्त को भगवान से और जिज्ञासु को ज्ञान से जोड़ने वाला एक अनोखा अनुभव। तिलक प्रस्तुत करते हैं दिव्य भूमि भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थानों के अलौकिक दर्शन। दिव्य स्थलों की तीर्थ यात्रा और संपूर्ण भागवत दर्शन का आनंद। दर्शन ! 🙏
इस कार्यक्रम के प्रत्येक एपिसोड में हम भक्तों को भारत के प्रसिद्ध एवं प्राचीन मंदिर, धाम या देवी-देवता के दर्शन तो करायेंगे ही, साथ ही उस मंदिर की महिमा उसके इतिहास और उसकी मान्यताओं से भी सन्मुख करायेंगे। तो देखना ना भूलें ज्ञान और भक्ति का अनोखा दिव्य दर्शन। 🙏
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि तिलक किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
#devotional #mandir #chnadrikamatatemple #hinduism #travel #vlogs #uttarpradersh
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: