बड़ी मुश्किल सी राहें थीं
Автор: Akhilesh Shukla
Загружено: 2023-03-05
Просмотров: 10
Описание:
#बड़ी_मुश्किल_सी_राहें_थीं
बड़ी मुश्किल सी राहें थीं जहां से हम चले आये,
मेरी आंखों में फिर आंसू छुपाकर हम चले आये।
बड़ी मुश्किल सी राहें थीं----------
नहीं किस्मत में था मेरी कि हम उनसे वफ़ा करते,
यही मंजूर था दिल को कि हम कोई खता करते,
रही जो बात इस दिल में दबाकर हम चले आए,
बड़ी मुश्किल सी राहें थीं जहां से हम चले आए।
कभी जो साथ में हमने किए थे वादे चाहत में,
वो वादे तोड़कर देखो चले दुनियां की उल्फत में,
सफ़र में हाथ खुद अपना छुड़ाकर हम चले आए,
बड़ी मुश्किल सी राहें थीं जहां से हम चले आए।
वो मौसम जो बहारों का हसीं पैगाम लाया था,
जिसे पाने की हसरत में हमने ख़ुद को भुलाया था,
उसी चाहत का वो मोती गंवाकर हम चले आए,
बड़ी मुश्किल सी राहें थीं जहां से हम चले आये।
मेरे अरमानों की बस्ती वफाओं से महकती थी,
जमाने भर की दौलत वो हमारे पास होती थी,
मोहब्बत में वही दौलत लुटाकर हम चले आए।
बड़ी मुश्किल सी राहें थीं जहां से हम चले आए,
मेरी आंखों में फिर आंसू छुपाकर हम चले आए।
बड़ी मुश्किल सी राहें थीं जहां से हम चले आए।।
अखिलेश शुक्ला, खुटार
शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: