Desh Deshantar : कॉन्ट्रैक्ट खेती और किसान | Model Contract Farming Act 2018
Автор: Sansad TV
Загружено: 2018-05-23
Просмотров: 34383
Описание:
किसानों की आय बढ़ाने और उपज की बेहतर कीमतें दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने कांट्रैक्ट फार्मिंग पर मॉडल कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग अधिनियम, 2018 को हरी झंडी दिखा दी है। इसमें केवल खेती ही नहीं बल्कि डेयरी, पोल्ट्री और पशु पालन को भी शामिल किया गया है। इसके तहत किसान अपनी फसलों को बेचने के लिए प्राइवेट कंपनियों से अनुबंध कर सकेंगे। विवाद निपटारे के लिए व्यवस्था होगी और खेती का बीमा भी होगा। मॉडल कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग अधिनियम, 2018 के ड्राफ्ट में जहां किसानों के हितों की रक्षा पर बल दिया है वहीं, कंपनियों के लिए भी नियम उदार बनाने पर जोर दिया गया है। राज्यों के कृषि मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में कांट्रैक्ट खेती के प्रावधानों पर राज्यों ने भी अपनी सहमति दे दी है। राज्यों को अपनी सुविधा के अनुसार प्रावधानों में संशोधन करने की छूट दी गई है, लेकिन कानून में किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता है।
Guest : Harvir Singh, Editor, Outlook Hindi, Anoop Verma, YUVA KISAN & Founder, Everything Organik, Ashok Dalwai, CEO, The National Rainfed Area Authority (NRAA), Ministry of Agriculture & Farmers Welfare, GOI
Anchor - Kavindra Sachan
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: