UPSC Result 2025:खेतों में मां ने बहाया पसीना, बेटी ने UPSC पास कर रच दी कहानी
Автор: Rajasthan Tak
Загружено: 2026-03-07
Просмотров: 3166
Описание:
जोधपुर जिले के भोपालगढ़ क्षेत्र की रहने वाली अनीता देवड़ा ने UPSC सिविल सर्विस परीक्षा में 644वीं रैंक हासिल कर अपने आईएएस बनने का सपना पूरा कर लिया है।जैसे ही यह खबर भोपालगढ़ पहुंची…पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई।घर में मिठाइयां बांटी गईं…परिजनों ने जश्न मनाया…और गांव के लोग भी अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस करते नजर आए।अनीता देवड़ा एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं।उनके पिता श्यामलाल देवड़ा खेती-किसानी से परिवार का पालन-पोषण करते हैं।लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत नहीं थी।फिर भी अनीता की पढ़ाई कभी नहीं रुकी…क्योंकि उनकी मां ने ठान लिया था कि बेटी के सपनों को हर हाल में पूरा करना है।अनीता की सफलता के पीछे सबसे बड़ा योगदान उनकी मां का माना जा रहा है।उन्होंने खेतों में मजदूरी की…पसीना बहाया…और एक-एक रुपया जोड़कर बेटी की पढ़ाई के लिए पैसे जुटाए।
जब अनीता ने 12वीं कक्षा में ब्लॉक स्तर पर टॉप किया,तो परिवार ने फैसला किया कि अब बेटी को आगे की पढ़ाई के लिए बड़े शहर भेजा जाएगा।इसके बाद अनीता को दिल्ली भेजा गया,जहां उन्होंने पूरी लगन और मेहनत के साथ अपनी तैयारी जारी रखी।अनीता ने भोपालगढ़ के सैनी स्कूल से 12वीं तक पढ़ाई की।12वीं में टॉप करने के बाद ही उन्होंने यह तय कर लिया था कि उन्हें आईएएस अधिकारी बनना है।और इसी लक्ष्य को लेकर उन्होंने लगातार मेहनत की…कई सालों की पढ़ाई, संघर्ष और धैर्य के बाद आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने UPSC में 644वीं रैंक हासिल कर ली।
#rajasthanlatestnews #upsc #upscresult2025
राजस्थान की हर खबर देखें: https://www.rajasthantak.com/
--------
About the Channel:
Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan
Follow us on:
Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak
Facebook: / rajasthantakofficial
Twitter: / rajasthan_tak
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: