Brahm Mahotsav Shri Hari Poojan
Автор: Nilkanthdham
Загружено: 2026-03-17
Просмотров: 187
Описание:
ब्रह्म महोत्सव में भगवान का पूजन वीडिओ
आइए! इस प्रभु प्राकट्य के पावन अवसर पर हम सभी मिलकर प्रभु को झूले में विराजमान करें और उनके पूजन का पवित्र लाभ प्राप्त करें।
इस ट्रैक में जैसे-जैसे निर्देश दिए जाएँ और वीडियो में जो-जो विधियाँ दिखाई जाएँ, हम सभी श्रद्धा और भाव के साथ उनमें सहभागी बनते जाएँ।
सबसे पहले ऐसी भावना करें कि बाल प्रभु मैदान में खेलकर आए हैं।
इस भाव के साथ हाथ में कलश लेकर हम बाल प्रभु की मुख-शुद्धि करवा रहे हैं और उन्हें स्नान करा रहे हैं—ऐसी भावना करते हुए प्रभु को जल अर्पित करें।
अब कोमल रुमाल से भगवान के मुखारविंद, हाथ और चरणों को प्रेमपूर्वक पोंछने की भावना करें और प्रभु का मंजन करें।
इसके बाद भगवान के मस्तक पर कुमकुम का तिलक लगाएँ और अक्षत (चावल) के दो दाने अर्पित करके भगवान को बधाई दें तथा उनकी ओवारणा (नज़र उतारना) करें।
अब अपने आसपास से लाए हुए सुगंधित पुष्प या पुष्प-माला भगवान को भावपूर्वक अर्पित करें।
इसके पश्चात जनमंगल नामावली के 11 मंत्रों द्वारा भगवान का पूजन करें।
जब भी ‘नमः’ शब्द का उच्चारण हो, तब तुलसी-पत्र, पुष्प की पंखुड़ी या अक्षत भगवान के चरणों में अर्पित करें।
अब प्रभु के लिए स्वादिष्ट बाल-भोग तैयार करें।
थाल में मक्खन, मिश्री, मिष्ठान्न, नमकीन अथवा घर में बनी शुद्ध रसोई का सुंदर थाल सजाकर भगवान को प्रेमपूर्वक भोग अर्पित करें।
इसके बाद एक दीपक में रुई की बाती रखकर उसे छोटी थाली में सजाएँ और पूरे परिवार के साथ भगवान की आरती करें।
फिर दोनों हाथ जोड़कर भगवान से प्रार्थना करें—
हे प्रभु! हमारा हर प्रकार से कल्याण करें और हमारी सभी शुभ मनोकामनाएँ पूर्ण करें।
अंत में यह भावना करें कि हमने अपने हृदय रूपी झूले में प्रभु को विराजमान किया है और प्रेमपूर्वक उन्हें झुला रहे हैं।
कीर्तन गान करते हुए भगवान को झूला झुलाएँ।
Subscribe:
/ @nilkanthdham
👉 Website: https://nilkanthdham.org
👉 About Us: https://nilkanthdham.org/linkpage/
👉 Spiritual Philosophy: https://t.me/nilkanthdhampoichamandir
👉 Mail: [email protected]
👉 Google Maps: https://goo.gl/maps/UKWpoEZn7bfPLLUTA
👉 Wikipedia: https://en.wikipedia.org/wiki/Nilkant...
#nilkanthdham #poichamandir #sgrs #swaminarayan #bigmandir #besttemple #toptentemple #bighindutemple
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: