खाकी का सितारा l UP Police Official Anthem l Amitabh Bachchan l Shankar Mahadevan l Aalok Shrivastav
Загружено: 2026-08-17
Просмотров: 118427
Описание:
सोशल मीडिया पर आपने UP Police Anthem ‘खाकी का सितारा’ की झलक देखी थी… अब बारी है पूरी कहानी की।
पहली बार YouTube पर देखिए UP Police Anthem ‘खाकी का सितारा’ का पूरा 6.5 मिनट का Official Video
माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लोक भवन, लखनऊ में लॉन्च किया गया ‘खाकी का सितारा’ उत्तर प्रदेश पुलिस के साहस, सेवा, संवेदना और कर्तव्य की कहानी है, जो वर्दी के साथ-साथ वर्दी के पीछे के इंसान को भी सामने लाती है।
इस एंथम को महानायक श्री अमिताभ बच्चन की दमदार आवाज़ ने एक खास पहचान दी है। पद्मश्री श्री शंकर महादेवन ने इसे अपनी आवाज़ और संगीत से सजाया है, जबकि जाने-माने कवि एवं गीतकार श्री आलोक श्रीवास्तव ने इसके शब्द लिखे हैं।
अभिनेता श्री करण आनन्द अभिनीत इस वीडियो का निर्देशन श्री अमित सोनकर ने किया है। सिनेमैटोग्राफी श्री प्रवीण तालान, सुश्री रूपाली तालान और श्री आशीष रमेश पाण्डेय की है।
गीत की अवधारणा एवं क्रिएटिव डायरेक्शन श्री राहुल श्रीवास्तव, IPS, PRO to DGP UP द्वारा किया गया है। उन्होंने श्री आलोक श्रीवास्तव के साथ इसके सह-लेखन में भी योगदान दिया है।
‘खाकी का सितारा’ सिर्फ उपलब्धियों का गीत नहीं है।
यह कहानी है उस पुलिसकर्मी की
जो त्योहार पर भी ड्यूटी पर है,
जो मुश्किल में सबसे पहले मदद के लिए पहुंचता है,
जो खतरे के सामने पीछे नहीं हटता,
और जो हर दिन बिना किसी अपेक्षा के अपना फर्ज निभाता है।
कभी साहस। कभी संवेदना।
कभी सख्ती। कभी सहारा।
हर भूमिका में, खाकी।
अब देखिए उन चेहरों, जज़्बात और कहानियों को, जिनसे मिलकर बनता है
‘खाकी का सितारा’ ✨
The Official Anthem of Uttar Pradesh Police
क्योंकि सितारे सिर्फ आसमान में नहीं होते…
कुछ खाकी पहनकर हमारे बीच चलते हैं।
#KhakiKaSitara #UPPoliceAnthem #UPPolice #AmitabhBachchan #ShankarMahadevan
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: