New district will be formed in Uttar Pradesh | यूपी में बनेगा नया जिला | Bareilly City
Автор: Baten UP Ki
Загружено: 2022-04-06
Просмотров: 182825
Описание:
#NewdistrictUttarpradesh #Districtinup #bareilly #UttarPradesh
Do You know How many districts are there in UP?Total districts in UP are 75. Recently, news has come that there is talk of creating another district in UP.This is Bareilly district in UP. Bareilly, situated on the banks of the Ramganga river, is about 252 kms from the capital Lucknow. is present at a distance. It is the eighth metropolis of UP, and the 50th largest city in India. Bareilly has 6 tehsils namely Bareilly, Faridpur, Nawavganj, Baheli, Mirganj and Aonla. Aonla Tehsil of Bareilly is the largest Tehsil here and Amla is also one of the 5 Lok Sabha seats of Bareilly. For a long time, there has been a demand from the administration to make this Amla tehsil of Bareilly a district.
यूपी में कितने ज़िले है ? ये सवाल बचपन से ही हम आपसे पूछा जाता रहा है और इस सवाल का सही जवाब नहीं देने पर हमारी आपकी पिटाई भी होती रही है। खैर बड़े होने के बाद ज़िलों की संख्या कितनी है ये तो याद हो गया पर अब भी ज़िले घटते बढ़ते रहते हैं और अभी हाल ही में खबर में आई है कि यूपी में एक और ज़िला बनाए की बात चल रही है। ऐसे में आज का ये वीडियो इसी बात पर बेस्ड है कि यूपी का नया जिला कौन होगा और नए ज़िले को बनाने को लेकर क़ानून क्या है और इनसब से भी ज़रूरी कि इसमें केंद्र सरकार की भूमिका क्या होती है ?
ये है बरेली जिला। रामगंगा नदी के तट पर बसा बरेली राजधानी लखनऊ से क़रीब 252 कि.मी. की दूरी पर मौजूद दूर है। ये यूपी यूपी का आठवां महानगर है, और भारत का 50 वां सबसे बड़ा शहर है। बरेली में कुल 6 तहसीले हैं जिनमें बरेली, फरीदपुर, नवावगंज, बहेङी, मीरगंज और आंवला। बरेली की आंवला तहसील यहां की सबसे बड़े तहसील है और आंवला बरेली की 5 लोकसभा सीटों में से भी एक है। लम्बे समय से बरेली के इसी आंवला तहसील को जिला बनाए जाने की मांग प्रशासन से होती रही है। पिछले दिनों आंवला से विधायक और कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि चुनाव से पहले ही प्रदेश सरकार को को आंवला को जिला बनाने जाने का प्रस्ताव भेजा गया था जिसपर अब सहमति मिल गई है और अब जल्द ही इस दिशा में तेजी से काम आगे बढ़ सकता है।
आंवला को एक नया जिला बनाए जाने के पीछे मकसद ये है कि महाभारत काल में उत्तरी पांचाल की राजधानी रहे आंवला को यदि महाभारतकालीय पहचान के आधार पर नए ज़िले का दर्जा दिया जाएगा तो यहां बेहतर पर्यटन स्थल विकसित होंगे। इस समय आंवले में द्रोपदी का किला, जो पुरात्व विभाग के संरक्षण में है , पार्श्वनाथ जैन मंदिर, जहां दुनिया भर से जैनधर्मावलंबी आते हैं। इसके अलावा महाभारतकालीन लीलौर झील, जिसके बारे में मान्यता है कि यहां पांडव और यक्ष संवाद हुआ था और यहां के गुलड़िया गांव में महाभारतकाल का प्राचीन शिव मंदिर भी मौजूद है।
बदायूं और रामपुर जिले के कुछ हिस्सों को आंवला तहसील में शामिल कर इसे एक जिला बनाए जाने की मांग चल रही है। पर्यटन के अलावा भी कोई नया जिला बनाने के पीछे उद्देश्य ये होता है कि यदि जिले छोटे हों तो प्रशासन करना आसान होता है। छोटे और ज्यादा जिलों होने का मतलब है कि कम आबादी में ज्यादा अफसर। ऐसे में लोगों की शिकायतों का आसानी से समाधान किया जा सकता और योजना आसानी से लोगों तक पहुंच सकती हैं।
आइये अब आपको बताते हैं कि भारत में नए जिले कैसे बनते हैं और जिले बनाने में केंद्र सरकार की क्या भूमिका होती है ?
नया जिला बनाना, मौजूदा जिला बदलना या पहले से जो जिले हैं उन्हें समाप्त कर देने की पॉवर राज्य सरकार के पास होती है। मुख्यमंत्री इसका सर्वेसर्वा होता है और एक दो नियम बनाए गए हैं। पहला नियम ये है कि एक कार्यकारी आदेश के माध्यम से या राज्य विधानसभा में एक कानून पारित करके एक नया जिला बनाया जा सकता है। जबकि दूसरा नियम ये है कि राज्य केवल आधिकारिक राजपत्र में अधिसूचना जारी करके कार्यकारी आदेश के जरिए कोई न्य जिला बना सकते हैं। जहां तक नए ज़िले में केंद्र सरकार की भूमिका की है तो नए ज़िले बनाने में केंद्र सरकार की कोई भूमिका नहीं होती है, गृह मंत्रालय सिर्फ राज्य सरकार रेलवे स्टेशन के नाम बदलने के मामले में शामिल होती है।
========================================================
✅TOP TRENDING PLAYLIST
✅UP THIS HOUR
• UP This Hour
✅UP बोलै
• UP बोलै
✅UP THIS WEEK
• UP This Week
✅JANIYE APNE ZILE KO
• Janiye Apne Zile Ko
अगर आपको हमारी खबरें अच्छी लग रही हैं तो कृपया हमें फीडबैक जरूर दें। साथ ही हमारे पेज को लाइक, शेयर और सब्स्क्राइब करना ना भूले।
➡️YouTube: https://bit.ly/batenupkiYT
➡️Facebook: https://bit.ly/BatenupkiFB
➡️Instagram: https://bit.ly/BatenUPKiInstagrampage
➡️Twitter: https://bit.ly/batenupkiTW
➡️Baten UP Ki Website: https://batenupki.com/
=====================धन्यवाद========================
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: