Imran Masood vs Ashu Malik : Samajwadi Party और Congress की जंग के बीच साथ आए मसूद - मलिक Saharanpur
Автор: Vision UP News
Загружено: 2025-08-29
Просмотров: 19231
Описание:
#samajwadiparty #akhileshyadav #imranmasud #imranmasood #congress #ashumalik #saharanpur #iqrahasan #ajayrai #rahulgandhi #priyankagandhi #uttarpradesh #yogiadityanath #viralkhabar #uppolitics #upnews #uttarpradeshnews
इन दिनों पश्चिमी यूपी के इंडिया गठबंधन के नेताओं में बहुत कुछ ठीक नहीं चल रहा है. ख़ास तौर पर इमरान मसूद और समाजवादी पार्टी के बीच लेकिन तस्वीरों में आप देखेंगे कि कांग्रेस सांसद के दोनों तरफ समाजवादी पार्टी के विधायक और सांसद बैठे नज़र आएंगे और बीच में बैठे इमरान मसूद लगातार दोनों से नेताओं से बातचीत करते हुए नजर आते हैं.
दरअसल मौका था सहारनपुर जिले की 'दिशा' की बैठक का जहां पर सभी स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों की बैठक होती है और जिल में हो रहे विकास कार्यों पर सवाल जवाब और चर्चा की जाती है. ऐसे में सहारनपुर की दिशा की बैठक में जहां इमरान मसूद और इकरा हसन सांसद के तौर पर थीं तो आशु मलिक के साथ जिले के सभी 7 विधायक और 1 MLC शहनवाज़ खान मौजूद थे.
वैसे शहनवाज़ खान ही वो मुद्दा हैं जहां से मसूद और मलिक के बीच तलवारें खिंचनी शुरू हुईं थी लेकिन फिलहाल बात दोनों के सियासी रिश्तों की. दरअसल कुछ दिन पहले इमरान मसूद ने सपा को आंखें दिखाते हुए कह दिया था कि कांग्रेस को किसी की बैसाखी की जरूरत नहीं है। और ये बात बढ़ते बढ़ते सहारनपुर की पॉलिटिक्स पर आ कर अटक गई. जहां मसूद ने ऐलान कर दिया कि सहारनपुर की सभी 7 सीटों पर कांग्रेस अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारेगी. लेकिन मामला तब फंसने लगा जब सहारनपुर देहात की सीट से आने वाले आशु मलिक को ये बात नागवार गुजरी.
तो मसूद की बॉल पर बैटिंग करते हुए आशु मलिक भी एक के बाद एक शॉट लगाते हुए इमरान मसूद को झटका देने लगे. मलिक ने मसूद के बयान पर कह डाला था कि उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है और कहा था कि इमरान मसूद किस हैसियत से गठबंधन की सीटों पर बयानबाजी कर रहे हैं.
इसके अलावा दोनों के बीच तब जंग देखने को मिली थी जब कांवड़ यात्रा मार्ग में आशु मलिक ने पोस्टर बैनर लगवाए और उन बैनर के ऊपर कुछ लोगों ने इमरान मसूद के पोस्टर लगा दिए. कई तस्वीरें सामने आयीं जहां आशु मलिक के पोस्टर फटे पाए गए. इस मौके पर भी आशु मलिक ने जमकर इमरान मसूद पर निशाना साधा था. इमरान मसूद का नाम लिए बगैर आशु मलिक के कार्यकर्ताओं ने पोस्टर फाड़े जाने के संबंध में SSP को शिकायत करते हुए कार्रवाई करने की मांग की थी तो वहीं आशु मलिक ने भी फेसबुक पोस्ट पर लिखते हुए अपनी भड़ास कांग्रेस सांसद इमरान मसूद पर जमकर निकाली थी.
These days, much is not going well among the leaders of the India alliance in western UP. Especially between Imran Masood and Samajwadi Party, but in the pictures, you will see Samajwadi Party MLAs and MPs sitting on both sides of the Congress MP and sitting in the middle, Imran Masood is seen constantly interacting with leaders from both sides.
In fact, the occasion was the Disha meeting of Saharanpur district where officials meet with all local public representatives and questions, answers and discussions are held on the development works in the district. In Saharanpur, where Imran Masood and Iqra Hasan were MPs, Ashu Malik was accompanied by all 7 MLAs and 1 MLC Shahnawaz Khan.
Shahnawaz Khan is the only issue from where swords started pulling between Masood and Malik, but at the moment, the political relationship between the two was talked about. A few days ago, Imran Masood had shown his eyes to the SP and said that the Congress does not need anyone's crutches. And this got stuck on the growing Saharanpur politics. Masood announced that the Congress would field its candidates in all the 7 seats in Saharanpur. But the matter got stuck when Ashu Malik, who came from Saharanpur Dehat seat, got upset.
So while batting on Masood's ball, Ashu Malik also started hitting one shot after another to shock Imran Masood. Malik had said Masood's statement that his mental balance was not good and in what capacity Imran Masood was making statements on alliance seats.
Apart from this, there was a war between the two when Ashu Malik put up poster banners on the Kanwar Yatra route and some people put up posters of Imran Masood on top of those banners. Several pictures have surfaced where posters of Ashu Malik were found torn. Ashu Malik also targeted Imran Masood. Without naming Imran Masood, Ashu Malik's workers had complained to the SSP about the poster being torn and demanded action, while Ashu Malik also wrote on his Facebook post, lashing out at Congress MP Imran Masood.
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: