गनोड़ा : वसुंधरा राजे का भव्य स्वागत, अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर सौंपा ज्ञापन
Автор: BBC RAJASTHAN
Загружено: 2026-02-19
Просмотров: 1008
Описание:
गनोड़ा (जिला बांसवाड़ा) में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया।
इस दौरान युवाओं ने गनोड़ा अस्पताल की दुर्दशा को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी है, जिससे मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा। गायनिक सर्जन, रेडियोग्राफर, लैब टेक्नीशियन सहित कई पद रिक्त हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि अस्पताल भवन जर्जर स्थिति में है और सर्जन का पद स्वीकृत होने के बावजूद कोई सर्जन कार्यरत नहीं है, जिसके कारण ऑपरेशन थिएटर बंद पड़ा है।
युवाओं ने अस्पताल में ऑक्सीजन पाइपलाइन की व्यवस्था करने और रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की। उन्होंने कहा कि रात के समय चिकित्सा सुविधा नहीं मिलने से मरीजों को जिला मुख्यालय तक जाना पड़ता है।
ज्ञापन देने वालों में महिपाल सिंह वाघेला, सुभाष नायक, संजय मालीवाड़, हैप्पी राठौर, दीपराज सिंह डोडियार, मोहित दायमा, प्रशांत, कुलदीप सिंह सहित अन्य युवा शामिल रहे।
#Banswara #Ganoda #VasundharaRaje #RajasthanNews #HealthIssues #PublicDemand
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: